भोपाल। राजधानी भोपाल में नगर निगम सीमा में बिना सरकारी परमिशन के बन रही अवैध कॉलोनियो के कर्ताधर्ताओ के खिलाफ अब सख्त कार्यवाही की जा रही है। ऐसी कॉलोनियां काटने वाली संस्था, बिल्डर और कॉलोनाइजर के खिलाफ कलेक्टर ने पुलिस आयुक्त से अपराधिक प्रकरण दर्ज करने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि कलेक्टर ने बीते दिनों मुख्य नगर निवेशक नगर पालिका निगम से ऐसी कॉलोनियों को चिह्नित कर जांच करने के आदेश दिए थे। जॉच में सामने आया की नगर निगम सीमा में ऐसी करीब 92 कॉलोनियां हैं, जिनकी बिना को शासकीय अनुमति लिये बिना ही संस्था, बिल्डर या कॉलोनाइजर द्वारा लोगो को गलत जानकारी देकर प्लॉट बेचे गये है, या वर्तमान में भी बेचे जा रहे हैं। जांच में पता चला की रातीबड़ थाना इलाके में 46, अयोध्या नगर में 11, छोला में 8, ईंटखेड़ी में 20 और निशातपुरा में 7 ऐसी कॉलोनियां जिन्हें लेकर कॉलोनाइजर, बिल्डर और किसानों ने टीएंडसीपी से कोई अनुमति नहीं ली है। कलेक्टर आशीष सिंह ने रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई को लेकर पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र को पत्र लिखकर अवैध कॉलोनी काटने वाली संस्था, बिल्डर और कॉलोनाइजर पर अपराधिक प्रकरण दर्ज करने का अनुरोध किया है। इसके बाद जल्द ही अयोध्या नगर, छोला मंदिर,निशातपुरा, रातीबड़ और ईटखेड़ी थाना में में मामले दर्ज किये जा सकते है।
ब्रेकिंग
एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,...
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की...
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...
मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...
नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त
नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ...