भोपाल। मध्यप्रदेश, पुलिस मुख्यालय द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु सभी जिलों में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिस पर पुलिस अधीक्षक भिण्ड मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को मुखबिर तन्त्र विकसित कर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया था। 31 अगस्त को थाना प्रभारी बरासौ उ०नि० सीपीएस चौहान को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि दो व्यक्ति अपनी पीठ पर काले रंग का पिट्टू टाँगे हुये हैं, जिनमें अवैध हथियार रखे हुये हैं, गोपालपुरा चौराहा से आगे ग्राम गोअरा तरफ आ रहे हैं। सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी मेहगांव दीपक तोमर के मार्गदर्शन में तत्काल थाना प्रभारी बरासौ द्वारा एक टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान गोपालपुरा चौराहा से आगे ग्राम गोअरा के पास जाकर देखा तो वहाँ मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये के दो व्यक्ति पिठ्ठू बैंग टाँगे हुये खडे दिखे, जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास करने लगें जिन्हें चारों तरफ से घेराबन्दी कर पुलिस द्वारा पकड़ा गया। पिट्टू बैग की तलाशी लेने पर एक के बैग में चार कट्टा 12 बोर के, दो देशी पिस्टल 32 बोर हाथ की बनी और एक 38 बोर देशी हाथ का बना कट्टा तथा सात देशीकट्टे 315 बोर के मिलें तथा दूसरे व्यक्ति के बैग में 25 कट्टे 315 बोर के मिले। इस प्रकार दोनों आरोपीगण के कब्जे से 39 अवैध हथियार एवं सात जिन्दा कारतूस (315 बोर के पांच व 12 बोर के दो राउण्ड) जप्त कर दोनों आरोपीगणों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। हथियार लाने के स्रोत व खपाने के स्थानों के बारे में विस्तृत पूछताछ जारी है।
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर संसद में चर्चा करो, विपक्ष भागे नहींः सांसद सुधीर गुप्ता
आउटसोर्स भर्ती में अनियमितता के आरोपों के बाद मंदसौर सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान निलंबित, कलेक्टर की जांच...
सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ...
नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट...
मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म...
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम
म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत...