मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एंव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में जन आर्शीवाद यात्रा उज्जैन संभाग की नीमच जिले से दिनांक 4 सितंबर को दोपहर 03 बजे से प्रारंभ होगी। यात्रा प्रारंभ के अवसर पर हमें देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस जन आर्शीवाद यात्रा का उद्देश्य व्यापक जनसंपर्क, जनसंवाद व जन जागरण करना है।
जन आर्शीवाद यात्रा के उज्जैन संभाग के संयोजक एंव भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने कहा की भारतीय जनता पार्टी इतनी यात्राएं इसलिए निकालती है की हम जनता से जुड़े रहे।
जन आर्शीवाद यात्रा का मंदसौर जिले में आगमन 5 सितंबर को गरोठ विधानसभा क्षेत्र के गांधी सागर में प्रातः 11 बजे होगा। गांधी सागर से यात्रा प्रारंभ होकर बडोदिया चौराहा, कोठी चौराहा, चंबल चौराहा होती हुई भानपुरा पंहुचेगी। उसके बाद संधारा, भैसोदा, बाबुल्दा, दुधाखेड़ी, बर्डीया इस्तमुरार होती हुई गरोठ पहुंचेगी, जहां मंच सभा सम्पन्न होगी। गरोठ से निकल कर यह जनआर्शीवाद यात्रा सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के शामगढ़ मंडल में शाम को प्रवेश करेगी। यात्रा के प्रथम दिवस का रात्रि विश्राम भी यही रहेगा। अगले दिन 6 सितंबर को यात्रा शामगढ से प्रातः 09ः30 बजे प्रारंभ होगी। जो सीतामऊ, सुवासरा, डिगांव, क्षेत्र में होती हुई सांय 06 बजे जिला मुख्यालय मंदसौर पंहुचेगी। यात्रा के मंदसौर पंहुचने पर मंदसौर शहर में एक भव्य रोड शो सम्पन्न होगा जो शहर के विभिन्न मार्गो में भ्रमण करते हुए जनजागरण का कार्य करेगी। रोड़ शो के पश्चात एक बडी आम सभा का आयोजन जिला मुख्यालय मंदसौर पर सम्पन्न होगा। तत् पश्चात यात्रा का रात्रि विश्राम जिला मुख्यालय मंदसौर पर रहेगा। अगले दिन 07 सितंबर को जन आर्शीवाद यात्रा प्रातः 09 बजे जिला मुख्यालय मंदसौर से निकल कर मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के नयाखेडा दलौदा कचनारा आक्या होती हुई रतलाम जिले की जावरा विधानसभा में प्रवेश करेगी।
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर संसद में चर्चा करो, विपक्ष भागे नहींः सांसद सुधीर गुप्ता
आउटसोर्स भर्ती में अनियमितता के आरोपों के बाद मंदसौर सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान निलंबित, कलेक्टर की जांच...
सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ...
नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट...
मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म...
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम
म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत...