ब्रेकिंग
पेपर लीक पर संसद में चर्चा करो, विपक्ष भागे नहींः सांसद सुधीर गुप्ता आउटसोर्स भर्ती में अनियमितता के आरोपों के बाद मंदसौर सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान निलंबित, कलेक्टर की जांच... सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ... नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट... मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म... अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत...

सेमरिया बनेगी नगर परिषद, हनुमानगढ़ बनेगी तहसील तथा गिजवार में सीएम राईज स्कूल खुलेगा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी में लाड़ली बहना सम्मेलन में कहा कि राखी कच्चे धागों का नहीं स्नेह और आत्मीयता का बंधन है। मेरे जीवन का उद्देश्य महिलाओं का कल्याण और विकास करना है। बहनों का जीवन बदल गया तो मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो जायेगा। लाड़ली बहना योजना से हर महीने बहनों को एक हजार रूपये दिये जा रहें है, योजना ने बहनों का मान-सम्मान बढ़ाया है। यह कोई कर्मकांड नहीं सामाजिक क्रांति है। योजना की राशि को बढ़ाकर 3 हजार रूपये किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने सीधी जिले में प्रवास के दौरान मेडिकल कॉलेज तथा रामपुर नैकिन में 100 बिस्तर के अस्पताल का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 156 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने सेमरिया में नगर परिषद बनाने, हनुमानगढ़ उप तहसील को तहसील बनाने तथा गिजवार में सीएम राईज स्कूल खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पटपरा क्षेत्र के 35 गाँवों में सिंचाई सुविधा के लिए लिफ्ट एरिगेशन स्कीम लागू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक सेवा केन्द्रों में अब 40 रूपये के स्थान पर 20 रूपये की फीस लगेगी। मिनी आँगनवाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता का मानदेय 6500 से बढ़ाकर 7250 रूपये तथा आँगनवाड़ी सहायिका का मानदेय 5750 रूपये से बढ़ाकर 6500 रूपये कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार चला रहा हूँ। लाड़ली बहना योजना से 10 सितम्बर को ग्वालियर से 1 हजार रूपये दिये जा रहे हैं। अक्टूबर माह से हर महीने बहनों को 1250 रूपये मिलेंगें। इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 3 हजार रूपये किया जायेगा। गाँव-गाँव में लाड़ली बहना सेना बना दी गई है। बहनों की यह सेना शासन की योजनाओं को लागू कराने में सहयोग करेगी। स्व-सहायता समूह की बहनों की आमदनी हर महीने 10 हजार तक करने का प्रयास कर रहे हैं। मेरिट में आने वाले बच्चों को स्कूटी दी गई है और उन्हें साइकिल, छात्रवृत्ति और कम्प्यूटर के लिए 25 हजार रूपये दिये गये हैं। गरीब परिवार के सभी वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश लेने पर उनकी फीस सरकार भरेगी। सभी भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टे दिये जायेंगें। जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है उन गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से पक्के आवास दिये जायेंगें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन गरीब परिवारों के 31 अगस्त तक जो बिजली के अधिक राशि के बिल आये हैं उन्हें सरकार भरेगी। इसके लिए 8 हजार करोड़ रूपये दिये जा रहे हैं। जनता के सहयोग से सीधी जिले और प्रदेश का विकास किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया। लाड़ली बहना सेना ने विशाल राखी से मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया और कन्या-पूजन करके बेटियों का सम्मान किया और बहनों पर पुष्प-वर्षा की। कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर मुख्यमंत्री का परम्परागत शैला नृत्य तथा गुदुम बाजे से स्वागत किया गया।

सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीधी जिले को कई बड़ी सौगातें दी हैं। आज मेडिकल कॉलेज की बहुत बड़ी सौगात दी है। विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि आज मुख्यमंत्री जी ने सीधी जिले को मेडिकल कॉलेज के रूप में ऐसा उपहार दिया है जिसकी कल्पना भी संभव नहीं थी। यह सीधी जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

सीधी जिले की प्रभारी और जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह, राज्य सभा सांसद श्री अजय प्रताप सिंह, विधायक सर्वश्री श्री शरदेन्दु तिवारी, कुंवर सिंह टेकाम और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.