ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...

घर मे गुस कर जबरन 16 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 03 वर्ष का सश्रम कारावास

नीमच। मध्यप्रदेश, नमच के सुशांत हुद्दार, सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सों एक्ट), नीमच द्वारा 16 वर्षीय बालिका के साथ घर में घुसकर बुरी नियत से छेड़छाड करने वाले आरोपी मुबारिक शाह पिता नूर मोहम्मद शाह, उम्र-50 वर्ष, निवासी-रावणरूण्डी, जिला नीमच को धारा 7/8 पॉक्सों एक्ट के अंतर्गत 03 वर्ष के सश्रम कारावास व 3,000रू अर्थदण्ड एवं धारा 354 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 में 02 वर्ष के सश्रम कारावास व 2000रू अर्थदण्ड से दण्डित किया।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक जगदीश चौहान द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना दिनांक 26.02.2021 को सुबह के लगभग 11 बजे थाना नीमच सिटी क्षैत्र की हैं। घटना दिनांक को 16 वर्षीय पीडिता अकेली उसके घर पर थी, उसके माता-पिता और भाई किसी काम से बाहर गये थे एवं बडी बहन स्कूल गई थी। घटना दिनांक को आरोपी पीडिता को घर पर अकेली पाकर घर में घुस गया एवं उसने बुरी नियत से पीछे से पीडिता को पकड़कर अश्लील हरकत करते हुए छेडछाड़ करने लगा, जब पीडिता चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया। शाम को पीडिता के माता पिता जब घर पर आये तो पीडिता ने घटना की जानकारी उन्हे दी, जिससे बाद आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना नीमच सिटी में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई। विवेचना के दौरान पीडिता की उम्र के सबंधं में साक्ष्य एकत्रित कर एवं अन्य आवश्यक अनुसंधान पूर्णकर अभियोग पत्र माननीय विशेष न्यायालय (पॉक्सों एक्ट) नीमच में प्रस्तुत किया गया।

अभियोजन द्वारा विशेष न्यायालय (पॉक्सों एक्ट) नीमच के समक्ष विचारण के दौरान पीड़िता सहित सभी महत्वपूर्ण साक्षीगण के बयान कराकर आरोपी के विरूद्ध अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराकर घटना की गंभीरता को देखते हुए उसको कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिससे सहमत होकर माननीय विशेष न्यायालय (पॉक्सों एक्ट) नीमच द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.