ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...

आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाले 04 आरोपीयों को 04-04 वर्ष का सश्रम कारावास

नीमच। मध्यप्रदेश नीमच जिला के मनासा सतीश चंद्र मालवीय, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, मनासा के द्वारा महिला को परेशान कर आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित किये जाने, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित महिला द्वारा स्वंय पर केरोसीन डाल अत्महत्या करने के अपराध के दोषी 04 आरोपीगण (01) अब्दुल रशीद पिता सुभान पिंजारा, उम्र-32 वर्ष, (02) रज्जाक पिता सुभान पिंजारा, उम्र-37 वर्ष, (03) जुबेदा पति रज्जाक पिंजारा, उम्र-30 वर्ष एवं (04) शबनम पिता निजाम पिंजारा, उम्र-19 वर्ष, चारो निवासी ग्राम-देवरान, थाना रामपुरा, जिला नीमच को भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 306/34 के अंतर्गत 04-04 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000-1,000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया।
अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 07 वर्ष पूर्व दिनांक 14.10.2016 की हैं। फरियादी मोहम्मद रफीक जो कि मृतिका रिहाना का भाई हैं, उसके द्वारा पुलिस थाना रामपुरा में सूचना दी गई कि रिहाना का निकाह रशीद से हुवा हैं। रशीद उसकी बहन शबनम व अन्य नातेदार रज्जाक व जुबेदा साथ ही रहते हैं। निकाह के बाद से ही आरोपीगण रिहाना के साथ गालीगलौच कर, मारपीट कर व खाना नहीं देकर मानसिक व शारिरीक रूप से प्रताड़ित करते थे।

आरोपीगण द्वारा लगातार की जा रही इन यातनाओं से तंग आकर रिहाना ने दिनांक 14.10.2016 को स्वयं पर केरोसीन डालकर स्वयं को जला लिया, जिसके परणिमस्वरूप उसकी ईलाज के दौरान दिनांक 02.11.2016 को मृत्यु हो गई। फरियादी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 262/17 की प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई थी। विवेचना के दौरान आरोपीगण को गिरफ्तार कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पी. एस. पाटीदार, अपर लोक अभियोजक द्वारा न्यायालय में विचारण के दौरान फरियादी सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराते हुए आरोपीगण द्वारा किये गये अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसे कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण को उक्त दण्ड से दण्डित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.