ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

हमारी बहुत सी बहनें लखपति क्लब में शामिल हो चुकी-मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर जिले को अनेक सौगातें देते हुए 790 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा है कि छतरपुर मेडिकल कॉलेज के पुराने टेंडर को निरस्त कर नये टेंडर के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही छतरपुर में 300 करोड़ रूपये की लागत से नवीन मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण किया जायेगा। मुख्यमंत्री आज छतरपुर के गौरव दिवस और महिला सम्मेलन में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 8 जून को प्रदेश में विशेष ग्रामसभाएँ होगी, जिसमें पात्र बहनों के नाम बताये जायेंगे। स्वीकृति-पत्र घर पहुँचाया जाएगा। उन्होंने लाड़ली बहनों से कहा कि वे 9 जून की शाम गाँव में गीत गाये, उनके खाते में पैसा आने वाला है। सभी गाँवों में 10 जून की शाम 5 बजे कार्यक्रम होंगे और शाम 6 बजे मैं स्वंय महिलाओं से वर्चुअली चर्चा करूँगा। उसके बाद बहनों के खातों में योजना की राशि अंतरित की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक ग्राम एवं वार्डों में लाड़ली बहना सेना का गठन होगा। छोटे गाँव में 11 तथा बड़े गाँव में 21 बहनों की सेना बनेगी। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों की बहनों की आय प्रतिमाह 10 हजार हो। इन प्रयासों के चलते हमारी बहुत सी बहनें लखपति क्लब में शामिल हो चुकी हैं।  

Leave A Reply

Your email address will not be published.