ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

रतलाम से इन्दौर जाने वाली डेमू ट्रेन में आग लगी, सभी यात्री सुरक्षित

रतलाम। रतलाम से इन्दौर जाने वाली रविवार को सुबह भीषण आग लग गई। हादसा रतलाम से 30 किलोमीटर दूर प्रीतमनगर रेलवे स्टेशन पर हुआ। सुबह सुबह हुए इस भीषण हादसे में किसी जनहानि के समाचार नहीं हैं। जैसे ही आग लगी, यात्रियों ने बोगियों से कूदकर अपनी जान बचाई। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
यात्रियों ने ट्रेन से कूदकृकूद कर अपनी जान बचाई और आग की लपटों से बचने के लिए खेतों की तरफ दौड़ गए- जानकारी के अनुसार यह ट्रेन रतलाम से सुबह 6.30 बजे इंदौर जाने के लिए निकली थी। बताया जाता हैं कि ट्रेन प्रीतमनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी तभी उसमें आग लग गई। हादसा होते ही यात्रियों ने ट्रेन से कूदकृकूद कर अपनी जान बचाई और आग की लपटों से बचने के लिए खेतों की तरफ दौड़ गए।
ट्रेन संख्या 09390 रतलाम-डॉ आंबेडकर नगर में प्रीतमनगर फ्लैग स्टेशन पर सुबह आग लग गई, सभी यात्री सुरक्षित- रेलवे की तरफ से जारी बयान के अनुसार ट्रेन संख्या 09390 रतलाम-डॉ आंबेडकर नगर में प्रीतमनगर फ्लैग स्टेशन पर सुबह आग लग गई। आग लगने के बाद सुबह 7.19 पर फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया। नोगवा और रुनिजा से फायर ब्रिगेड 7.50 पर मौके पर पहुंची। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.