ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

पाल-गड़रिया-धनगर समाज मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ हमेशा खड़ा रहेगा-महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल ने कहा, मुख्यमंत्री ने कहा कल्याण बोर्ड का गठन किया जायेगा

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में पाल-गड़रिया-धनगर कल्याण बोर्ड का गठन किया जायेगा। राज्य सरकार इन समाज के कल्याण के लिए हमेशा कार्य करेगी। समाज की सभी समस्याओं का मिल कर समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान अखिल भारतीय पाल महासभा द्वारा दशहरा मैदान बिट्टन मार्केट में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पुष्प-वर्षा कर 44 वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज अक्षय तृतीया का शुभ अवसर है। नव-दम्पत्तियों को दाम्पत्य जीवन के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ। आपके जीवन में सुख-समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि आये। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाल समाज ने सामूहिक विवाह का अद्भुत आयोजन किया है। समाज के सम्मान के लिए कमी नहीं छोड़ी जाएगी। प्रदेश में लाड़ली बहना योजना बनाई गई है, जिससे बहनों के दुख-दर्द दूर कर उन्हें आत्म-निर्भरता की ओर बढ़ाया जायेगा।
अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के विवाह सम्मेलन में शामिल होने से हम गौरवान्वित हैं। उन्होंने पाल समाज को सम्मान देकर सराहनीय कार्य किया है। पाल-गड़रिया-धनगर समाज मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ हमेशा खड़ा रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.