ब्रेकिंग
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर नगर पालिका परिषद ग्रीष्म ऋतु में आवश्यकता के अनुरूप पेयजल वितरित करा रही/9 कुए जलप्रदाय व्यवस्था हेतु अधिग्रहित किये गये

मंदसौर। नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर एवं जलकार्य सभापति निलेश जैन के दिशा निर्देश के अनुरूप मंदसौर नगर पालिका परिषद ग्रीष्म ऋतु में आवश्यकता के अनुरूप पेयजल वितरित करा रही है। प्रतिदिन नपा के जलकार्य अमले की निगरानी में नागरिको को पेयजल के मामले में दिक्कत न हो इसके लिये विशेष प्रयास किये गये है। इस वर्ष भी हर वर्ष की तरह ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित रहे इसके लिये नपा के द्वारा 9 कुए जलप्रदाय व्यवस्था हेतु अधिग्रहित किये गये है।

नपा परिषद के द्वारा वर्तमान समय में एक दिन छोडकर एक दिन लगभग 1 घंटा नागरिको को जलप्रदाय किया जा रहा है। मंदसौर नगर के लगभग 28 हजार नल कनेक्शन धारियो व उनके परिवारो के साथ ही नगर के अन्य नागरिको को भी जल प्रदाय व्यवस्था एवं अन्य साधनो से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

नपा के नलस्त्रोतो में भी इस वर्ष ग्रीष्म ऋतु में जल की प्रर्याप्त मात्रा संग्रहीत है। कालाभाटा बांध में 9 फिट 7 इंच रामधाट में 11 फिट पेयजल संग्रहीत है। प्रतिदिन चम्बल नदी के कोलवी पाईप लाईन के माध्यम से पानी लाया जा रहा है तथा नपा के कालाभाटा व रामघाट बांध में पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता के कारण पेयजल प्रदाय व्यवस्था संतोषपद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.