ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में 21 साल बाद मध्यप्रदेश में नई लोक परिवहन व्यवस्था की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन स... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी, मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर... प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सात सूत्रों को बताया सेवा यात्रा की आत्मा आज अनंत चतुर्दशी पर आज होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन, सूर्यास्त से पहले विसर्जन की परंपरा, मिट्टी ... अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक निदेर्शन मे छह मामलों में कार्रवाई, सट... मंदसौर वायडीनगर थाना क्षेत्रः सोलर प्लांट से करीब 6 किमी लंबी डीसी केबल चोरी दलौदा पुलिस की कार्रवाई- 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा जब्त, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित करीब 4.... मारपीट करने वाले पति-पत्नी को 03-03 माह का सश्रम कारावास। मध्यप्रदेश, नीमच जिला के 2 व्यक्ति अर्थदण्... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाईःभावगढ़ में दो सहित अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 6 ... मंदसौर के जैन स्कूल के पास सट्टे पर हार-जीत का दांव लगाते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 510 रुपए नकद एवं स...

मंदसौर जिले में पुलिस की कार्रवाई, जुआ-सट्टा, अवैध शराब और हथियार के मामले दर्ज

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीना के दिनेर्शन मे जिले में 19 सितंबर 2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने जुआ-सट्टा, अवैध शराब और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी, ताश के पत्ते, सट्टा पर्चियां, शराब और धारदार हथियार जब्त किए गए।
दलौदा पुलिस ने कृषि उपज मंडी के पीछे सट्टा अंक लिखते हुए नंदकिशोर सेन पिता वरदीचंद सेन निवासी बानीखेड़ी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 220 रुपये नकद, सट्टा अंक लिखी पर्ची और लीड पेन जब्त किया गया।
दलौदा थाना क्षेत्र में कृषि उपज मंडी शेड नंबर-2 के बाहर जुआ खेलते हुए पुनमचंद भील पिता मांगीलाल भील निवासी जोगीखेड़ा और विनोद प्रजापत पिता गोपाल प्रजापत निवासी जोगीखेड़ा को पकड़ा गया। दोनों के कब्जे से 1,050 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए।
दलौदा पुलिस ने रिछालाल मंगरा क्षेत्र में समरथ चंद्रवंशी पिता भंवरलाल चंद्रवंशी निवासी नई आबादी रिछालाल मंगरा को अवैध शराब के साथ पकड़ा। उसके कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की महुआ शराब बरामद हुई।
नारायणगढ़ पुलिस ने झारडा-अनुपपुरा रोड स्थित राजपूताना ढाबे के सामने दिनेश जाट पिता बाबुलाल जाट उम्र 38 वर्ष, निवासी पालसोड़ा को पकड़ा। उसके कब्जे से 26 क्वार्टर मसाला और 13 क्वार्टर प्लेन शराब जब्त की गई।
सीतामऊ पुलिस ने क्यामपुर रोड स्थित ढाबे के सामने शकिल पिता चांद मोहम्मद निवासी सीतामऊ को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी शकिल के कब्जे से 22 क्वार्टर देशी प्लेन शराब और 9 क्वार्टर देशी मसाला शराब, कुल 5.58 लीटर जब्त की गई। वहीं सुरखेड़ा आम रोड पर ओम सिंह निवासी सेदरामाता को एक लोहे का धारदार छुरा लहराते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने छुरा जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।
गरोठ पुलिस ने हाट मैदान बोलिया में सट्टा अंक लिखते हुए सेहजाद शाह पिता सलिम शाह निवासी कोटड़ा बुजुर्ग को पकड़ा। उसके कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्ची, लीड पेन और 225 रुपये नकद जब्त किए गए।
गरोठ पुलिस ने बोलिया रोड पानी की टंकी के आगे जुआ खेलते हुए विक्रम बागरी पिता राकेश बागरी उम्र 19 साल, पप्पू पिता भवानीशंकर खटीक उम्र 38 वर्ष,, राजेंद्र बागरी पिता मांगीलाल बागरी और गोविंद बागरी पिता रामचंद्र बागरी सभी निवासी गरोठ को पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 1,460 रुपये नकद जब्त किए गए।
पुलिस ने सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। इनमें धारा 34 मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, धारा 34;1 आबकारी अधिनियम, धारा 25 आर्म्स एक्ट, धारा 4.क धातु विधान तथा धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.