ब्रेकिंग
मंदसौर पुलिस द्वारा अवैध शराब पकर्ड़ी, दो अलग-अलग मामलों में 33 क्वार्टर देशी शराब जब्त इंदौर के दीक्षित अपने परिवार के साथ 14 लाख 38 हजार की धोखाधड़ी, लोकेशन के आधर पर गिरफ्तार आरोपी महिला... गौमुख घाट पर मां नर्मदा सेवा परिक्रमा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दादा गुरु के सानिध्य ... भोपाल में जर्जर मकानों पर प्रशासन की कार्रवाई, आवंटियों को मिलेगा मकान के बदले मकान और 20 प्रतिशत अत... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित ह... श्री पशुपतिनाथ मंदिर के पाटोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे श्रद्धालु, मंदिर सभागृह में कथ... 36 घंटे में कुख्यात नकबजन गिरफ्तार, चोरी का शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद / मंदसौर जिले के अफजलपुर पुलिस... मध्यप्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों के तीन साल के खर्च का हो विशेष ऑडिट, संदिग्ध खरीदी और करोड़ों के भुग... श्री पशुपतिनाथ मंदिर 66 वा पाटोत्सव -भागवत पोथी एवं कलश शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बैंड-... मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टा कारोबार पर भी शिकंजा, कोतवाली सहित 12 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई...

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट उ.मा.वि. में मेधावी विद्यार्थियों का स्कूटी वितरण समारोह में गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर अभिनंदन किया।

7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की सौगात

भोपाल। प्रदेश के 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की सौगात दी गई। भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों को सांकेतिक रूप से वाहनों की चाबी प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए पेट्रोल वाहन हेतु लगभग 90 हजार रुपए तथा इलेक्ट्रिक वाहन के लिए 1.20 लाख रुपए तक की राशि दी जा रही है। इससे पहले मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप भी प्रदान किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हर स्तर पर प्रोत्साहन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे आगे बढ़कर अपने सपनों को साकार कर सकें।

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि भव्य आयोजन के लिए बेहतर प्रबंधन के साथ आधारभूत संरचना के विकास पर कार्य किया जा रहा है। आध्यात्मिक चेतना के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री महाकाल महालोक के निर्माण के बाद उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.