ब्रेकिंग
प्लॉट पर अतिक्रमण दर्ज करने के नाम पर मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने पटवारी को 2 हजार रुपये लेते रंगेहाथ... निशातपुरा थाना पुलिस ने अवैध रूप से 96 लाख की अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे एक आयशर ट्रक को जब्त कि... श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रतिष्ठा पर्व  66वें पाटोत्सव पर्व पर दिनभर होंगे बाबा के दर्शन, दोपहर में नही... मंदसौर की दलौदा कृषि मंडी परिसर की दुकान से लहसुन के 6 बॉक्स चोरी, प्रकरण दर्ज मंदसौर को विकास की बड़ी सौगात- बसई में एग्रो पार्क और कुरलासी में केमिकल पार्क को मंजूरी / मुख्यमंत्र... मुख्यमंत्री डॉ. यादव का गांधी सागर टेंट सिटी में भव्य स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया डिजिटल एमपी ट्रैवल हैंड बुक का अवलोकन मंदसौर के विधायक श्री जैन ने पूर्व विधायक को दिया जवाब विधानसभा की सड़कों का श्रेय लेने के साथ नसीराब... सामाजिक चेतना के लिए पत्रकारिता के मूल्यों को नई ऊंचाई प्रदान करते हुए पत्रकार सेवा में सतत योगदान द... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दलौदा और नाहरगढ़ में शराब जब्त, सुवासरा में मछल...

निशातपुरा थाना पुलिस ने अवैध रूप से 96 लाख की अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे एक आयशर ट्रक को जब्त किया, चालक गिरफ्तार

पुलिस को देखकर भागे चालक ने कार को मारी टक्कर, पीछा कर पीपुल्स मॉल के पास पकड़ा

भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे एक आयशर ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में अंग्रेजी शराब की 1075 पेटियां भरी हुई थीं, जिनकी कीमत करीब 96 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं, ट्रक की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर की रात सूचना मिली थी कि एक आयशर ट्रक गांधीनगर से करोंद की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने करोंद चौराहे पर ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज रफ्तार से भागने लगा। इस दौरान आधार अस्पताल के पास ट्रक चालक ने एक कार को टक्कर मार दी और मौके से भागने लगा।

पुलिस टीम ने पीछा करते हुए पीपुल्स मॉल के पास ट्रक को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी शराब की 1075 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने शराब और ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.