ब्रेकिंग
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में शराब जब्त जीवन सार्थक बनाने के लिए गुरुनानक जी के जीवन चरित्र को अपनाना आवश्यक : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, राज्... मंदसौर पुलिस द्वारा अवैध शराब पकर्ड़ी, दो अलग-अलग मामलों में 33 क्वार्टर देशी शराब जब्त इंदौर के दीक्षित अपने परिवार के साथ 14 लाख 38 हजार की धोखाधड़ी, लोकेशन के आधर पर गिरफ्तार आरोपी महिला... गौमुख घाट पर मां नर्मदा सेवा परिक्रमा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दादा गुरु के सानिध्य ... भोपाल में जर्जर मकानों पर प्रशासन की कार्रवाई, आवंटियों को मिलेगा मकान के बदले मकान और 20 प्रतिशत अत... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित ह... श्री पशुपतिनाथ मंदिर के पाटोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे श्रद्धालु, मंदिर सभागृह में कथ... 36 घंटे में कुख्यात नकबजन गिरफ्तार, चोरी का शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद / मंदसौर जिले के अफजलपुर पुलिस...

गला घोंटकर हत्या कर खिलचीपुरा-नालछा माता रोंड़ पर फेंका, पुलिस ने किया खुलासा, मृतक भुरा का भाई, उसकी मृतक की पत्नी गिरफ्तार; साला फरार

जागरूक एसपी के निर्देशन मे नई आबादी पुलिस थाना मंदसौर द्वारा 24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासाः मकान के पैसों और पारिवारिक विवाद में भाई, पत्नी व साले पर हत्या का आरोप


मंदसौर। मध्यप्रदेष जिला मंदसौर के नई आबादी थाना पुलिस ने मदारपुरा निवासी ईस्माईल उर्फ भुरा की हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मकान बेचकर मिलने वाली रकम के लालच और पारिवारिक विवाद के चलते मृतक के भाई, पत्नी और साले ने मिलकर उसकी हत्या की। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई मोहम्मद ईशाक और पत्नी मुस्कान को गिरफ्तार किया है, जबकि साला शाकिर फरार है।

पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में 24 घंटे में हुआ खुलासा
अपराध की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) ने मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (ब्ैच्) जितेंद्रसिंह भास्कर के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नई आबादी उनि कुलदीपसिंह राठौर के नेतृत्व में थाना नई आबादी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ईस्माईल उर्फ भुरा हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया और मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

शव सुनसान स्थान पर फेंकने का आरोप
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को मोहम्मद ईशाक ने सूचना दी थी कि उसका भाई ईस्माईल उर्फ भुरा खिलचीपुरा से नालछा माता मंदिर रोड पर अचेत अवस्था में पड़ा है। डायल-112 की मदद से उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। मर्ग जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र, घटनास्थल के भौतिक सत्यापन और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

मकान बेचने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई
पुलिस के मुताबिक, आरोपी भाई मकान बेचना चाहता था, जबकि मृतक ईस्माईल इसकी सहमति नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई। वहीं, पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी ने पूछताछ में पारिवारिक विवाद और मृतक के शराब पीकर घर में झगड़ा करने की बात बताई। पुलिस का आरोप है कि मकान बेचने से मिलने वाली रकम और पारिवारिक विवाद के चलते मृतक के भाई, पत्नी और साले ने मिलकर पहले उसके सिर पर डंडे से वार किया और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस को गुमराह करने के लिए भाई के फरियादी बनने का दावा
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को घटनास्थल से हटाकर खिलचीपुरा-नालछा माता मंदिर रोड के पास सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया। इसके बाद घटना को सामान्य नशे अथवा दुर्घटना में मौत का रूप देने तथा पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से आरोपी भाई स्वयं फरियादी बनकर थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कथित हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ा और 24 घंटे के भीतर मृतक के भाई व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, हत्या में शामिल साला शाकिर घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी
-मोहम्मद ईशाक पिता अलीमुद्दीन मेव, उम्र 30 वर्ष, निवासी मदारपुरा, थाना कोतवाली, जिला मंदसौर।
-मुस्कान पति ईस्माईल मेवाती, उम्र 24 वर्ष, निवासी मदारपुरा, थाना कोतवाली, जिला मंदसौर।

फरार आरोपी
-शाकिर पिता बब्बु खां मेव, जाति मेवाती, निवासी नई फतेहगढ़, जिला मंदसौर।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में थाना प्रभारी नई आबादी उनि कुलदीपसिंह राठौर एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्रसिंह भास्कर के मार्गदर्शन में की गई।

स्कूटर, डर्ट बाइक, मोटरसाइकल, segway और वह टेक्स्ट जिसमें 'ਸਿਆ' लिखा है की फ़ोटो हो सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.