ब्रेकिंग
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में शराब जब्त जीवन सार्थक बनाने के लिए गुरुनानक जी के जीवन चरित्र को अपनाना आवश्यक : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, राज्... मंदसौर पुलिस द्वारा अवैध शराब पकर्ड़ी, दो अलग-अलग मामलों में 33 क्वार्टर देशी शराब जब्त इंदौर के दीक्षित अपने परिवार के साथ 14 लाख 38 हजार की धोखाधड़ी, लोकेशन के आधर पर गिरफ्तार आरोपी महिला... गौमुख घाट पर मां नर्मदा सेवा परिक्रमा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दादा गुरु के सानिध्य ... भोपाल में जर्जर मकानों पर प्रशासन की कार्रवाई, आवंटियों को मिलेगा मकान के बदले मकान और 20 प्रतिशत अत... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित ह... श्री पशुपतिनाथ मंदिर के पाटोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे श्रद्धालु, मंदिर सभागृह में कथ... 36 घंटे में कुख्यात नकबजन गिरफ्तार, चोरी का शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद / मंदसौर जिले के अफजलपुर पुलिस...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर घाटों पर स्वच्छता अभियान, सेवा संकल्प अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया श्रमदान

मंदसौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंदसौर के पवित्र श्री पशुपतिनाथ मंदिर घाटों पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित अभियान में कलेक्टर दिव्यांक सिंह की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, कलेक्टर दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत एवं विनोद डगवार, शांतिलाल मालवीय, मदन राठौर तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वयं श्रमदान करते हुए स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में स्वच्छता का संकल्प लेते हुए कहा गया कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा जनअभियान है। आमजन से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी के संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश देते हुए अभियान में लोगों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा, स्वच्छता एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.