पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में मंदसौर नई आबादी पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, एमडी ड्रग्स व डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार आरोपी की तलाश जारी
Madhya Pardesh / मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में थाना नई आबादी पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स, 4.7 किलोग्राम डोडाचूरा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्रसिंह भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नई आबादी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में की गई।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
15 सितंबर 2026 को थाना नई आबादी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोईन पिता इरफान मेवाती, उम्र 21 वर्ष, निवासी खानपुरा, मंदसौर तथा शेरू पिता यूनुस खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी नारायण नगर, खानपुरा, मंदसौर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स, 4.7 किलोग्राम डोडाचूरा, एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक डच्1र्4।1036, जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपए है, तथा वीवो और ओप्पो कंपनी के दो मोबाइल फोन, कीमत लगभग 20 हजार रुपए, जब्त किए।
एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 159/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 22 एवं 29 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। मामले में मजीद खान पिता इफ्तिकार खान, निवासी काजी चौक, मंदसौर को फरार आरोपी बताया गया है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
कार्रवाई में थाना नई आबादी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। मंदसौर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है।