ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

बदनावर पुलिस ने एक हनीट्रैप गिरोह के मामले में तीन पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। मुख्य सरगना अभी फरार है।

धार। वायरल हुए एक आपत्तिजनक वीडियो के मामले में बदनावर पुलिस ने एक हनीट्रैप गिरोह के उत्तम (40 वर्ष), निवासी गाजनोद (थाना कानवन), वर्तमान में निचलावास, बदनावर कमल (21 वर्ष), निवासी रविदास मार्ग, बदनावर भैयाजी (45 वर्ष), निवासी कुशावदा (थाना कानवन) एक महिला (निवासी निचलावास, बदनावर) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है।

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा था, जिसमें एक व्यक्ति आपत्तिजनक स्थिति में था और उसके साथ मारपीट कर पैसों की मांग की जा रही थी। बदनावर पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। वीडियो में दिख रहे दोनों पक्ष अज्ञात थे, इसलिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद पीड़ित की पहचान कानवन थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई। पीड़ित काफी डरा हुआ था, जिसे विश्वास में लेकर पूरी जानकारी जुटाई गई।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित को पिछले 15 दिनों से उसके मोबाइल पर एक महिला के फोन आ रहे थे। बातचीत के दौरान वह अंतरंग बातें कर मिलने का दबाव बना रही थी। पीड़ित इस जाल में फंस गया और 17 मई 2025 को वह महिला से मिलने बदनावर आया। महिला उसे निचलावास मोहल्ले के एक मकान में ले गई। कुछ देर बाद गिरोह के अन्य सदस्य कमरे में आ गए और उन्होंने पीड़ित के साथ मारपीट कर उसे डराया। उन्होंने पीड़ित का आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करते हुए 1,58,000 रुपये की मांग की। लोक-लज्जा के डर से पीड़ित ने यह रकम दे दी।

पीड़ित की रिपोर्ट पर बदनावर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर इस हनीट्रैप मामले का पर्दाफाश कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ जारी है। गिरफ्तार लोगों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। हालांकि, इस प्रकरण का मुख्य सरगना अभी फरार है।

Copy@news

Leave A Reply

Your email address will not be published.