ब्रेकिंग
विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलेकृ अराजकता फैलाना कांग्रेस का एजेंडा देवास में अवैध ओपी स्पिरिट की बड़ी खेप जब्त, दो आयशर वाहनों से मिले 69 ड्रम, इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ... पीएम आवास योजनारू निर्माण अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों को चेतावनी, कार्रवाई की तैयारी-जनपद सीईओ शिव... मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे और हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में मौत के मामले मे... मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ...

महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्करू सीएम मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सख्त संदेश देते हुए कहा है कि महिलाओं, गौवंश और समाज की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। अपराधियों, भू-माफियाओं और संगठित अपराध में शामिल लोगों की अवैध संपत्तियां कुर्क करने की कार्रवाई में तेजी लाई जाए।

मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में गृह विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सुशासन बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर आरक्षकों तक सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। बैठक में सिंहस्थ-2028 की सुरक्षा तैयारियों और पुलिस बल की तैनाती की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

डॉ. यादव ने कहा कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ती चुनौती बनकर सामने आ रहे हैं। ऐसे में गृह विभाग आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग करे तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए आईटी कंसल्टेंट की सेवाएं प्राथमिकता के आधार पर ली जाएं। उन्होंने ई-चालान और ई-साक्ष्य प्रणाली को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने खुले स्थानों पर मांस विक्रय प्रतिबंध तथा तेज ध्वनि में लाउडस्पीकरों के उपयोग पर नियंत्रण संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पूरे प्रदेश में नशा विरोधी अभियान निरंतर चलाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य को नक्सल मुक्त बनाने, आपदा मित्रों के प्रशिक्षण, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, अग्निशमन एवं एयर एम्बुलेंस सेवाओं में सहयोग तथा सैनिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने भी सैनिक कल्याण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के कार्यों की प्रशंसा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून का राज स्थापित करना और जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वाेच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और सुशासन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन वर्चुअली शामिल हुए। अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव गृह संजय कुमार शुक्ल, अपर मुख्य सचिव वित्त मनीष रस्तोगी, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा, एडीजी ए. साई मनोहर सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.