ब्रेकिंग
एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देश में पुलिस ने मंदसौर पुलिस द्वारा 7 किव्टल 22 किग्रा डोडाचुरा पकड़ा/ ... मुख्यमंत्री ने की ब्रह्म ध्वज की स्थापना, नवसंवत्सर पर्व पर सभी के लिए की मंगलकामना- मुख्यमंत्री डॉ.... विजयपुर विधानसभा सीट से जुड़े इस मामले में अदालत ने शर्तों के साथ मुकेश मल्होत्रा फिलहाल विधायक बने र... अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म...

मंदसौर में अवैध अतिक्रमण मुक्त सड़क की नपती कर चुना लाइन डालकर की गई मार्किंग, कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने मॉडल रोड कार्यों का विस्तृत निरीक्षण कर, प्रगति का लिया जायजा

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने आज शहर में विकसित किए जा रहे मॉडल रोड प्रोजेक्ट का विस्तृत निरीक्षण कर संपूर्ण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहा, गांधी चौराहा, भारत माता चौराहा एवं घंटाघर क्षेत्र को जोड़ने वाले इस मॉडल रोड को पूर्णतरू सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कहा कि मॉडल रोड शहर के ट्रैफिक प्रबंधन को सुचारू एवं सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि आम नागरिकों द्वारा दिए जा रहे जनहित सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आगामी कार्यवाही की जा रही है, ताकि शहर को एक आदर्श एवं सुविधायुक्त मॉडल रोड उपलब्ध कराया जा सके। कलेक्टर ने इस दौरान सड़क का नक्शा, एग्रीमेंट, कार्य योजना तथा नपती का अवलोकन किया। उन्होंने एमपीआरडीसी, पीडब्ल्यूडी एवं नगर पालिका को निर्देशित किया कि, सड़क की नपती नियमानुसार कर सभी कार्य उसी अनुरूप किए जाएँ। नपती के अनुसार चुना लाइन डालकर मार्किंग की जाए। विभाग आपसी समन्वय के साथ सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। ठेकेदारों को समयबद्ध एवं मानक अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने नगर पालिका टीम से चर्चा की और अतिक्रमण हटाने तथा शहर को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि, भवनों के आगे सड़क क्षेत्र में किए गए निर्माण को तुरंत हटाया जाए। अव्यवस्था दिखाई दे तो तत्काल कार्रवाई की जाए  नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस प्रतिदिन मिलकर व्यवस्था बनाए रखें। मॉडल रोड पर साइक्लिंग ट्रैक विकसित करने के लिए नगर पालिका कार्य करें। एमपीईबी विभाग को अंडरग्राउंड केबलिंग, घंटाघर क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग तथा लाइन व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कहा कि नगर पालिका द्वारा किए जा रहे नवीन निर्माण एवं व्यवस्थाओं से सड़क को नया स्वरूप मिल रहा है। यह मॉडल रोड पैदल यात्रियों, दोपहियादृचारपहिया वाहनों एवं सभी नागरिकों के लिए अत्यंत सुगम और सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देकर ट्रैफिक जाम को कम किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि, यह मॉडल रोड शहर की कनेक्टिविटी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

नागरिकों के मूल्यवान सुझावों को शामिल किया जा रहा है। कम समय में नगर पालिका ने उत्कृष्ट कार्य किया है, जो सराहनीय है। मॉडल रोड के विकास के साथ मंदसौर शहर जल्द ही एक आधुनिक, स्वच्छ, सुरक्षित और यातायात सुविधाओं से युक्त मार्ग का लाभ उठाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.