ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जगदीश मंदिर एवं गणेश मंदिर की चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

चोरी का मश्रुका भगवान के मुकुट, मोर पंख, गदा, बांसुरी, दानपेटी एवं नगदी की बरामद
Madhya Pardesh/ मंदसौर। जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी निरी. पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 21 जनवरी 2026 को जगदीश मंदिर जीवागंज एवं 05-06 मार्च 2026 की मध्य रात्रि को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पास स्थित गणपति मंदिर में घटित चोरी की घटना के आरोपी नवीन पिता प्रदीप शर्मा उम्र 34 साल मूल निवासी भानपुरा मंदसौर हाल मुकाम श्रीकोल्ड चौराहा के पास को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

आरोपी से जगदीश मंदिर में चोरी कर प्राप्त किये भगवान के आभूषण तथा गणपति मंदिर में चोरी कर प्राप्त की 02 दानपेटी एवं दानपेटी की राशि को आरोपी से जप्त किया गया है।

निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिह राठोर थाना प्रभारी थाना कोतवाली, उनि संदीप मोर्य, उनि उमेश व्यास, आरक्षक विशाल लबाना, आरक्षक समरथ चौहान, आरक्षक भानूप्रताप सिहं, आरक्षक शेलेन्द्र सिहं, आरक्षक जितेन्द्र मालोदे, आरक्षक हरिश राठौर, आरक्षक नरेन्द्र सिंह थाना कोतवाली एवं सीसीटीवी कंट्रोल मआर कविता राठौर  की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.