ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीएनसी नीमच क अनुसार सीपीएस पट्टाधारी किसानों के 40ः डोड़े विभाग की निगरानी में तथा 60ः डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाए जाएंगे।

भोपाल। मध्यप्रदेश, नीमच मंदसौर रतलाम सहित क्षेत्र के अफिम उत्पादक किसानों के खेत में डोड़ा तोड़ने आ गये है जिसको लेकर किसान दिन रात पहरेदारी कर रहे है। अफिम फसल कि पहरेदारी से परेशान किसानों की समस्याओं के लिए डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू होगी।

Poppy seed - Wikipedia

राजसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर के अनुसार उन्होने डिप्टी नारकोटिक्स कमिश्नर निखिल गांधी (नीमच) से सीपीएस पट्टाधारी किसान भाइयों के डोड़े तुड़वाने के विषय में दूरभाष पर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान निवेदन किया कि सीपीएस पट्टाधारी किसानों के डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी और लंबे समय तक रखवाली न करनी पड़े। इस पर श्री गांधी ने अवगत कराया कि इस वर्ष सीपीएस पट्टाधारी किसानों के 40% डोड़े विभाग की निगरानी में तथा 60% डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाए जाएंगे।

इस संबंध में उनसे में श्री गुर्जर ने कहा कि अधिकारियों एवं मुखियाओं की टीम जल्द तैयार कर मैदान में भेजी जाए, जिससे किसानों के डोड़े समय पर तुड़वाए जा सकें और किसानों को राहत मिल सके। जिस पर डिप्टी डीएनसी श्री गांधी ने किसान बंधुओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक आदेश जारी करने का आश्वासन दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.