ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मुख्यमंत्री ने की ब्रह्म ध्वज की स्थापना, नवसंवत्सर पर्व पर सभी के लिए की मंगलकामना- मुख्यमंत्री डॉ. यादव, “जल गंगा जल संवर्धन अभियान” का विधिवत शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर मे भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ की आरती में भाग लिया।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज गुड़ी पड़वा है। संपूर्ण सृष्टि में गुड़ जैसी मिठास फैल गई है। ऐसा इसलिए, क्योंकि हमारी भारतीय संस्कृति में आज से नव संवत्सर एवं नववर्ष का प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर सृष्टि के आरंभ दिवस की अमृत बेला को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला पर्व है। आज से एक नए संवत् और भारतीय नववर्ष का प्रारंभ हो गया है। हमारे यहां संवत् सृष्टि के साथ, प्रकृति के सानिध्य में और शासक के पुरुषार्थ से प्रारंभ होता है। सम्राट विक्रमादित्य ने शकों को परास्त किया। तत्कालीन समाज के अराजक तत्वों और आतताईयों का दमन किया। उन्होंने अपनी संपूर्ण प्रजा को कर्जमुक्त बनाया। सच्चे अर्थों में सामाजिक सद्भाव की नींव रखी। वे लोकतंत्र के महानायक थे। उनके पुरुषार्थ से ही प्रारंभ किया गया विक्रम संवत् आज 2083 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सम्राट विक्रमादित्य के ओजस्वी शासन उनके शौर्य, साहस, पराक्रम एवं न्याय के प्रतिमानों को आत्मसात करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास किया। हम समाज के हर वर्ग के चहुंमुखी विकास के लिए प्रयासरत हैं। हमने वीर विक्रमादित्य शोधपीठ सहित वैदिक घड़ी की भी स्थापना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को रवीन्द्र भवन में आयोजित विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी नागरिकों को सृष्टि के आरंभ दिवस, गुड़ी पड़वा, चेटी चंड, नववर्ष विक्रम संवत् 2083 के आरंभ, घट स्थापना, नवरात्रि आरंभ, ज्योर्तिविज्ञान दिवस, नवरेह सहित आज देशभर में मनाये जा रहे सभी पर्वों की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ब्रम्ह ध्वज की स्थापना कर कहा कि यह ध्वज हमें सदैव एकजुट रहकर देश-प्रदेश की सेवा करने की प्रेरणा देता है।

 

Image

जल गंगा जल संवर्धन अभियान” का विधिवत शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर मे भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ की आरती में भाग लिया।
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ के अवसर पर मंदसौर स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर (आराधना हॉल) में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सूर्य उपासना कर विधिवत ब्रह्मध्वज की स्थापना की। भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ की आरती में भाग लिया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, संत महेशमणि चैतन्य महाराज, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने वर्ष प्रतिपदा की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आमजन को भारतीय संस्कृति एवं इतिहास की समृद्ध विरासत से परिचित होने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी के लिए नववर्ष को मंगलमय, सुखद एवं प्रदेश व देश के लिए कल्याणकारी होने की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य उपासना से हुई, जिसके पश्चात ब्रह्मध्वज स्थापित किया गया। यह आयोजन भारतीय नववर्ष वर्ष प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

Image

 

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदिर परिसर में आमजन की सुविधा के लिए निर्मित प्याऊ का लोकार्पण किया
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शक्रवार को मंदसौर भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर से “जल गंगा जल संवर्धन अभियान” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंदिर परिसर में आमजन की सुविधा के लिए निर्मित प्याऊ का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन, पत्रकार उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और वर्तमान समय में जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। “जल गंगा जल संवर्धन अभियान” के माध्यम से जिले में जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जाएंगे। यह अभियान 30 जून 2026 तक संचालित होगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत तालाबों, नदियों, कुओं, बावड़ियों सहित अन्य पारंपरिक जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया जाएगा। साथ ही इन जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई, गहरीकरण एवं मरम्मत के कार्य भी सुनिश्चित किए जाएंगे, जिससे वर्षा जल का अधिकतम संचयन हो सके।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल शासन का नहीं, बल्कि जन-जन का अभियान है। इसमें आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं शासकीय विभागों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि जल संरक्षण के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखें।
इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में शुरू की गई प्याऊ व्यवस्था की सराहना की और कहा कि इससे श्रद्धालुओं एवं आमजन को गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा, जो एक सराहनीय पहल है।

 

जल गंगा संवर्धन अभियान‘ के अंतर्गत प्राचीन ऐतिहासिक ‘सात सहेलियों की बावड़ी’ पर श्रमदान किया

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) जिला मंदसौर द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान‘ के अंतर्गत प्राचीन जल संरचनाओं के संरक्षण और पुनर्जीवन हेतु आज जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक सात सहेलियों की बावड़ी‘ पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषद की जिला समन्वयक तृप्ति वैरागी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत बावड़ी की पूजा अर्चना कर श्रमदान किया गया। स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर बावड़ी परिसर में जमी गंदगी और झाड़ियों की सफाई की।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता विनय दुबेला ने उपस्थित जनसमूह को जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और उनके संरक्षण की शपथ दिलवाई। विकासखंड समन्‍वयक अर्चना भट्ट एवं अन्य वक्ताओं ने जल संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन जल संरचनाओं को बचाना भविष्य की पीढ़ी के लिए अनिवार्य है। कार्यक्रम का समापन विधि-विधान से जल पूजन के साथ हुआजहाँ सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से जल संरक्षण का संकल्प लिया।

साथ ही यह अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक जिले में प्रस्‍फुटन समितियोंनवांकुर संस्‍थाओंस्‍वयंसेवी संस्‍थाओंसामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्‍यम से ग्राम व नगर में प्रभात फेरीकलश यात्राभूमि पूजनवृक्ष पूजनजलस्‍त्रोत पूजनमानस पाठभजन संध्‍यादीपमालासंकीर्तन आरतीजल मंदिर स्‍थापना आदि कार्य किये जायेंगे। उक्‍त कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक नारायण सिंह निनामामुकेश सोलंकीअर्चना रामावतदशरथ नायकपरामर्शदाता रघुवीर सिंह राठौड़संदीप शर्माअनिल सुमननवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक सेवा समिति से दिनेश सोलंकीनगर प्रस्‍फुटन समिति से विनोद मेहताहरीश सालवीसंतोष सालवीआशीष गोड़सामाजिक कार्यकर्ता महेश दुबेअंकित पालीवालनिधि पारीक,  सी एम इंटर्न संगीता कुंवरज्योति व्यासमहिपाल पाटीदार  विशेष रूप से उपस्थित रहे।   

पाठ की फ़ोटो हो सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.