ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी सुशील कुमार सिंह की इस पहल को क्षेत्रवासियों ने मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा सराहनीय कदम बताया है।

भोपाल। मध्यप्रदेश, जिला राजगढ़ में मानव सेवा और सामाजिक संवेदनशीलता के लिए जानी जाने वाली संस्था भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की उप शाखा नरसिंहगढ़ द्वारा जनहित में की गई एक महत्वपूर्ण पहल इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। संस्था द्वारा शोकग्रस्त परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाकर “परिजन विश्राम स्थल” का निर्माण कराया गया है।

यह कार्य उप शाखा नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और निर्देशन में तथा जिला शाखा राजगढ़ के सचिव संजय शेखर शर्मा के विशेष प्रयासों से पूर्ण हुआ है। साथ ही पूर्व में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिजनों को लंबे समय तक धूप, बारिश और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों में खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती थी। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा यह मानवीय पहल की गई और पोस्टमार्टम रूम के बाहर एक सुसज्जित शेड का निर्माण कराया गया। जिसे “परिजन विश्राम स्थल” नाम दिया गया है। अब यहां परिजनों को बैठने और ठहरने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जिससे उन्हें कठिन समय में कुछ राहत मिल सकेगी।

इसी के साथ रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर में मर्चुरी फ्रीजर की व्यवस्था भी की गई है। अब तक नरसिंहगढ़ क्षेत्र में डेड बॉडी को सुरक्षित रखने के लिए ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण कई बार परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा नगर के लिए एक मर्चुरी फ्रीजर क्रय किया गया है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर शव को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
रेडक्रॉस सोसाइटी की इस पहल को क्षेत्रवासियों ने मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा सराहनीय कदम बताया है। संस्था के पदाधिकारी का कहना है कि रेडक्रॉस का मूल उद्देश्य संकट और कठिन परिस्थितियों में लोगों की सहायता करना है और इसी भावना को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव श्री शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में संपूर्ण राजगढ़ जिले में भी इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है ताकि आमजन को आवश्यकता के समय बेहतर सहयोग मिल सके। C@EMS

Leave A Reply

Your email address will not be published.