ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर के विरुद्ध ण्नडीपीएस एक्ट मे कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया

मंदसौर। मध्यप्रदेश जिला मंदसौर पुलिस थाना नारायणगढ़ द्वारा अन्तर्राज्यीय तस्कर के विरुद्ध की गई बडी कार्यवाही में आरोपी के कब्जे वाली तरबुज की ट्रक से ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ श्रीमति कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी उनि भारत भाबर के कुशल नेतृत्व में 16 मार्च 2026 को सउनि बाबुलाल डामोर मय टीम द्वारा पिपलिया मंडी मनासा रोड सगज बावजी मंदिर के पास बरखेडा विरपुरीया फंटा पर वाहन चेकिंग के दोरान कार्यवाही करते हुए तरबुज की ट्रक से ट्रक क्रमांक आरजे 40 जीए 0335 के चालक सुरेन्द्र पिता डालुराम जाट उम्र 29 साल निवासी जाटो का मोहल्ला कालवास लुणकरणसर बिकानेर राजस्थान से हिकमत अमली से पुछताछ कर आरोपी के कब्जे वाली तरबुज से भरी ट्रक से 06 प्लास्टिक के कट्टो से कुल 85 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना नारायणगढ पर अपराध क्रमांक 58/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

गिरफ्तारशुदा आरोपी से उक्त डोडाचूरा की स्त्रोत के संबंध मे पूछताछ की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नारायणगढ मय पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.