ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

डोडाचुरा पिस रहे माफियाओं पर सुवासरा पुलिस ने दबिश दी, 141 किग्रा मादक पदार्थ पकड़ा

Madhya Pardesh/ मंदसौर। आरोपियों द्वारा डोडा चूरा पीसते समय पुलिस की दबिश। मौके से कुल 141 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा (पिसा हुआ व खड़ा), 02 मिक्सर, आरोपियो की एक मारुति इको कार एवं चार मोटर सायकल वाहन भी जप्त लेकिन आरोपी फरार हो गये।

एसपी विनोद मीना के निर्देशन मे थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक अनिल रघुवंशी के निर्देशन मे सउनि लक्ष्मण सिंह डोडियार द्वारा ग्राम हंसपुरा के पास स्थित श्यामसिंह के खेत से इको वाहन क्रमांक एमपी 13 एनएफ 4489 से 04 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा डोडाचुरा छिल्का व पीसा डोडाचुरा तथा खेत मे इकट्ठे किये गये 03 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा डोडाचुरा छिल्का व पीसा डोडाचुरा कुल 141 किलोग्राम डोडाचुरा पिसने हेतु उपयोग मे लाये गये दो मिक्सर एवं जार, चार मोटर सायकले जप्त करने मे सफलता प्राप्त की गई। पुलिस दबिश की आशंका होने पर आरोपीगण विक्रमसिंह पिता गुमानसिंह निवासी हंसपुरा, नेपाल सिंह पिता गंगाराम निवासी हंसपुरा, ईश्वर सिंह पिता राघुसिंह निवासी ग्राम खेजड़िया मेघा व इनके अन्य दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर घटनास्थल से फरार हो गये जिनके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

सउनि चालक अशोक उईके, प्रआर सुरेन्द्र चौघरी, आऱक्षक मोतीलाल, आऱक्षक मनीष धाकड़, आऱक्षक अनिल यादव, आरक्षक कारुलाल मकवाना का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.