ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

2000 रुपए के नोट 30 सितंबर तक प्रचलन में रहेंगे। इसके बाद बाजार में 2000 रुपए का नोट नहीं दिखेगा

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने ₹2000 के नोट बैंक में वापस करने के लिए 30 सितंबर तक का समय निर्धारित किया है।

इस दौरान लोग ₹2000 का नोट देकर बैंक से दूसरे नोट प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नोटों को वापस लेने का फैसला लिया है। 19 मई 2023 शुक्रवार शाम आरबीआई ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए 2000 रुपए के नोटों को वापस लेने की जानकारी दी। अब बाजार में 2000 रुपए का नोट नहीं दिखेगा। आरबीआई ने इस नोट को वापस लेने का फैसला लिया है। आरबीआई के फैसले के अनुसार 2000 रुपए का नोट सर्कुलेशन से वापस लिया जाएगा। हालांकि मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे। क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने यह फैसला लिया है। हालांकि इस फैसले को लेकर घबराएं नहीं क्योंकि आरबीआई ने बाजार में मौजूद 2000 के नोटों को बदलने का विकल्प दिया है। आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर तक 2000 के नोट लेकर बदलने के निर्देश दिए हैं। एक बार में अधिकतम बीस हजार रुपए कीमत के नोट ही बदले जाएंगे। अब से ही बैंक 2000 के नोट इश्यू नहीं करेंगे।

सन 2016 में ₹1000 के नोट के विमुद्रीकरण के बाद भारतीय मुद्रा में शामिल किए गए ₹2000 के नोट बदलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह नोट 30 सितंबर ₹2000 तक प्रचलन में रहेंगे। इसके बाद बैंक स्वीकार करने से मना कर देंगे। रिजर्व बैंक ने कहा है कि कृपया जिसके पास भी 2000 के नोट हैं वह अपने बैंक खाते में जमा कर दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.