ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

विजयपुर विधानसभा सीट से जुड़े इस मामले में अदालत ने शर्तों के साथ मुकेश मल्होत्रा फिलहाल विधायक बने रहने की अनुमति, 23 जुलाई को अंतिम सुनवाई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने विजयपुर सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को बड़ी राहत देते हुए उनकी विधायकी समाप्त करने के मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से जुड़े इस मामले में अदालत ने शर्तों के साथ उन्हें फिलहाल विधायक बने रहने की अनुमति दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अंतिम फैसला आने तक मुकेश मल्होत्रा विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे, लेकिन वे किसी भी प्रकार के वित्तीय अधिकारों का उपयोग नहीं कर पाएंगे। मामले की अगली और अंतिम सुनवाई 23 जुलाई को निर्धारित की गई है।
इससे पहले ग्वालियर खंडपीठ ने मुकेश मल्होत्रा के निर्वाचन को शून्य घोषित करते हुए भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को विधायक घोषित कर दिया था।
हाईकोर्ट ने अपने फैसले में माना था कि मुकेश मल्होत्रा ने चुनावी हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी छुपाई थी, जिसके आधार पर उनका निर्वाचन अमान्य ठहराया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने मल्होत्रा की विशेष अनुमति याचिका स्वीकार करते हुए अंतरिम राहत दी है। अब अंतिम सुनवाई तक उनकी विधायकी यथावत बनी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.