ब्रेकिंग
दतिया विधानसभा उपचुनावः दूसरे राउंड में भाजपा 875 मतों से आगे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि...

भोपाल में नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी

भोपाल। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर, बोर्ड के अलावा अवैध रूप से निर्मित टपरा, सीवेज लाईन पर अवैध रूप से किये गये निर्माण तथा सड़कों, फुटपाथों पर अतिक्रमण कर लगाई गई सब्जी, कंबल, मछली की दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान आदि हटाया और 05 ठेले जप्त किए।

इसके अतिरिक्त निगम अमले ने भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग करते हुए 10 नंबर अरेरा कालोनी में अवैध रूप से निर्मित छत तोड़ने की कार्यवाही की साथ ही हलालपुर क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित 03 शेड तथा बैरागढ़ रोड लालघाटी क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित 05 शेड व पक्का निर्माण भी तोड़ा। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शुक्रवार को कोलार डीमार्ट, सर्वधर्म कालोनी, ललिता नगर, फाइन एवेन्यू, 10 नम्बर अरेरा कालोनी, कोटरा नया बसेरा, नेहरू नगर, नीलबड़, भदभदा रोड, सूरज नगर, गणेश मैरिज गार्डन, जवाहर चैक, सरस्वती नगर, कमला पार्क, अयोध्या बायपास, राजीव नगर ए-सेक्टर, अवधपुरी, खजूरी रोड, जे.के. रोड, टनाटन ढाबा, रायसेन रोड अप्सरा टाकीज, अशोका गार्डन, परिक्रमा पार्क, प्रभात चैराहा, शाहजहांनाबाद, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं0-6, हलालपुर, लालघाटी सन सिटी गार्डन, वीआईपी गेस्ट हाउस, करोंद चैराहा, पीपल चैक आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए खजूरी रोड अनाथ आश्रम के पास अवैध रूप से बनाया गया टपरा तोड़ा व सेटिंग का सामान भी हटवाया साथ ही अयोध्या बायपास रोड टनाटन ढाबे के पास सीवेज लाईन के ऊपर किये गये अतिक्रमण को हटाया। निगम अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों, फुटपाथों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगाई गई सब्जी, कंबल, मछली आदि की दुकानों, सोडा बॉटल की गाड़ी एवं डम्पर को भी हटवाया और 05 ठेले जप्त किए। इसके अतिरिक्त निगम अमले ने भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग करते हुए 10 नंबर अरेरा कालोनी में 01 मकान पर अवैध रूप से निर्मित छत तोड़ने की कार्यवाही की साथ ही हलालपुर क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित 03 शेड तथा बैरागढ़ रोड लालघाटी स्थित सनसिटी गार्डन के पास अवैध रूप से निर्मित 05 शेड व पक्का निर्माण भी तोड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.