ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारती है, उसकी सोच को व्यापक बनाती है- उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने 6 करोड़ से निर्मित शाउमावि भवन लसुड़िया राठौर का लोकार्पण किया
Madhya Pardesh//मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने 6 करोड़ 75 लाख 22 हजार से नव निर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन लसुड़िया राठौर का लोकार्पण किया। लोकार्पण अवसर पर राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र, छात्राएं, पत्रकार मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने लोकार्पण के दौरान कहा कि नवीन शिक्षा के मंदिर के बन जाने से कई बच्चों का भविष्य संवरेगा। सरकार ने सर्वांगीण विकास किया है। सड़कों का जाल बिछाया है। एक भी सड़क बाकी नहीं नहीं रहेगी। सभी सड़कों का निर्माण होगा। शिक्षा जीवन के गुणात्मक विकास के लिए बहुत जरूरी है। यह व्यक्ति को ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है, जिससे वह जीवन में बेहतर निर्णय ले पाता है और समाज में सकारात्मक योगदान दे पाता है। शिक्षा व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती है, बेहतर अवसर प्रदान करती है और सामाजिक विकास में मदद करती है। शिक्षा व्यक्ति को विभिन्न विषयों का ज्ञान प्रदान करती है और उसे विभिन्न कौशल सीखने में मदद करती है, जो उसे जीवन में सफल होने के लिए आवश्यक हैं। शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारती है, उसकी सोच को व्यापक बनाती है और उसे एक बेहतर इंसान बनने में मदद करती है। शिक्षा एक ऐसा उपकरण है जो न केवल व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से लाभान्वित करता है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिक्षा के महत्व को सरकार ने समझा है। सरकार ने नई शिक्षा नीति बनाई, सीएम राइज स्कूल बनाए। बच्चों को माता-पिता एवं शिक्षक अच्छे संस्कार दे, अच्छी शिक्षा प्रदान करें। बच्चों को जैसा चाहो वैसा बनाया जा सकता है। स्कूल में शिक्षकों की जो कमी है, उसको पूर्ण पर करेंगे। इसके साथ ही स्कूल में जो भी कमियां है, उन सभी को पूर्ण किया जाएगा। साल भर में गांधी सागर का पानी एक-एक खेत तक पहुंचेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.