ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मंदसौर, कलेक्टर के निर्देश- ब्रिज निर्माण के अधूरे कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें- कलेक्टर, लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निगम के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

Madha Pardesh//मंदसौर, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निगम के कार्यों की समीक्षा बैठक सुशासन भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सेतु निगम के कार्यपालन यंत्री को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जितने में ब्रिज निर्माण के कार्य है, उनको जल्द समय सीमा में पूर्ण करें। इसके साथ ही जिन ब्रिजों का काम एजेंसी के कारण रुका हुआ है, उन पर टेंडर के अनुसार पेनल्टी लगाएं। ऐसे ब्रिज जिनका मेंटेनेंस करना है, उन पर तत्काल मेंटेनेंस का कार्य शुरू करें। संजीत रेलवे ब्रिज के शेष कार्य का तत्काल हल निकाले तथा पूर्ण करें। शिवना ब्रिज निर्माण कार्य में गति लाए। जितने भी निर्माण कार्य चल रहे हैं। उनकी समय सीमा तय करके पूर्ण करें। बिना कारण निर्माण कार्यों की अवधि ना बढ़ाएं।
सभी निर्माण विभाग अपने-अपने विभाग के निर्माण कार्यों की एक समीक्षा बैठक सभी जनप्रतिनिधियों के साथ प्रत्येक माह आयोजित करें। तथा जनप्रतिनिधियों को निर्माण कार्यों की जानकारी दें। पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क निर्माण के ऐसे कार्य जिनका 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य को जल्द पूर्ण करें। मार्गो के सौंदर्यीकरण का कार्य करें। मल्हारगढ़ बस स्टैंड निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाएं तथा उस पर कार्य करें। स्टेट हाईवे के लिए सड़कों को चिन्हित करके प्रस्ताव बनाएं। सड़कों के मेंटेनेंस का कार्य समय पर पूर्ण करें। सड़कों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को रेंडमली चेक करवाए। जिले में जितने भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उनकी प्रगति की रिपोर्ट समय-समय भेजें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.