ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिवस की बधाई। त्तम स्वास्थ्य की कामना।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं लंबी आयु की कामना की। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी आडवाणी को बधाई दी और उनके योगदान की तारीफ की। नड्डा ने लिखा- बीजेपी के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिवस की बधाई। अपने समर्पण और कठिन परिश्रम से उन्होंने बीजेपी को सींचने और देशभर में इसका विस्तार करने में अहम भूमिका निभाई है। नड्डा ने आडवाणी के संगठन कौशल और राष्ट्र सेवा के महान विचारों को बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी लालकृष्ण आडवाणी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा- आडवाणी जी ने जनसेवा और संगठन के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में बीजेपी का संगठन मजबूत हुआ और उन्होंने बीजेपी को लोक कल्याण का प्रतीक बनाने में अहम योगदान दिया। शाह ने आडवाणी के सार्वजनिक जीवन को प्रेरणादायक बताया और उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक्स पर आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा- आडवाणी जी भारतीय राजनीति के मजबूत स्तंभ और हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने देश और पार्टी के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है। राजनाथ ने आडवाणी के सार्वजनिक जीवन की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

C@EMS

Leave A Reply

Your email address will not be published.