ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

आतिशी अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, केजरीवाल इस्तीफा, आतिशी का शपथ ग्रहण समारोह जल्दी ही आयोजित होगा

नई दिल्ली। आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री होगी आप ने पेश किया दावा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपना ईस्तीफा एलजी को सौपा। आप की और से अब आतिशी मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करेगी। जैसे ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के घोषणा की थी, तभी से आतिशी के नाम की चर्चा जोर पकड़ने लगी थी। होते-होते आज आप विधायकों की बैठक हुई जिसमें आतिशी के नाम पर सहमति बन गई। अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी और अरविंद केजरीवाल आज सीएम पद से इस्तीफा दे चुके। आतिशी, जो शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में अपनी उल्लेखनीय भूमिका के लिए जानी जाती हैं, अब दिल्ली की अगुवाई करेंगी। वह पहले भी केजरीवाल सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं और दिल्ली के शिक्षा मॉडल को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में मदद की है।

आतिशी 2013 के विधानसभा चुनावों के लिए आप का घोषणापत्र तैयार करने वाली समिति की प्रमुख सदस्य थीं। वह आम आदमी पार्टी को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाती रही हैं। दिल्ली सरकार के मुखिया केजरीवाल के बाद आतिशी इस वक्त सरकार में दूसरी सबसे पावरफुल मुख्मंत्रीमंत्री होगी। वर्तमान में दिल्ली कैबिनेट में उनके पास पांच विभाग हैं। इनमें महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पर्यटन, कला, संस्कृति और भाषा, लोक निर्माण विभाग और बिजली शामिल हैं। आज केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद आतिशी का शपथ ग्रहण समारोह जल्दी ही आयोजित किया जाएगा।
दिल्ली में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदलते हुए आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसमें सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से आतिशी के नाम पर मुहर लगाई। इस महत्वपूर्ण बदलाव के बाद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपने पद से इस्तीफा एलजी को दे चकें है।

आतिशी को आप विधायक दल का नेता और दिल्ली का नया सीएम चुने जाने के बाद दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज दिल्ली आप विधायक दल की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से आतिशी को अगले दिल्ली चुनाव तक सीएम की जिम्मेदारी दी गई है।

@C

Leave A Reply

Your email address will not be published.