ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु की इंदौर एयरपोर्ट पर राज्यपाल श्री पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित गणमान्यजनों ने की आत्मीय अगवानी

भोपाल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आत्मीय अगवानी एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, सांसद वी.डी. शर्मा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही, डीजीपी सुधीर सक्सेना, संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर इंदौर जोन राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर बुधवार को इंदौर पहुंची।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का एयरपोर्ट पर स्वागत पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, अध्यक्ष अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम सावन सोनकर, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया, स्थानीय सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायकगण महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, मधु वर्मा, सुश्री उषा ठाकुर, गोलू शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीया, चिंटू वर्मा, गौरव रणदिवे ने भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.