ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर सफाई मित्रों और स्वच्छता चैंपियन्स को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया

Image

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर आज भोपाल में आयोजित सफाई मित्रों के सम्मेलन में सहभागिता कर ’स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा’ का शुभांरभ किया। कार्यक्रम में सफाई मित्रों और स्वच्छता चैंपियन्स को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि गत वर्षों में भोपाल के सफाई मित्रों को स्वच्छता सर्वेक्षण में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त होने के उपलक्ष्य में प्रत्येक सफाई मित्र को ₹5,000 मान राशि प्रोत्साहन स्वरूप देने के लिए नगर पालिक निगम, भोपाल के खाते में धनराशि अंतरित की गई।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा इस अवसर पर ’स्वस्थ व समर्थ मध्यप्रदेश’ की दिशा में एक और महत्त्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए आमजन को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य के साथ 50 जिला चिकित्सालयों में स्थापित ’प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों’ का भी शुभांरभ किया।

आप सभी से मेरी अपील है कि आज से शुरू हो रहे स्वच्छता अभियान में सहभागीता कर प्रदेश की समृद्धि में अपना योगदान अवश्य सुनिश्चित करें।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.