ब्रेकिंग
एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे

मतदान केंद्रों के लिये मतदान दल रवाना, मतदान केन्द्रों में कूलर और आईसीयू की भी व्यवस्था की गयी

भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि जिन 9 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 7 मई को मतदान है, वहां के लिए मतदान दल आज रवाना हो गये हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी को देखते हुए मतदान सामग्री वितरण केन्द्रों में छाया, पानी, दवाइयों के साथ ही आईसीयू भी स्थापित किये गये हैं।

श्री राजन ने बताया कि दतिया, ग्वालियर, सागर, गुना और सीहोर के साथ ही अन्य जिलों में कर्मचारियों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ आईसीयू स्थापित किया गया है। ग्वालियर में मतदान दल के सभी सदस्यों को वेलकम और मेडिकल किट भी दी गयी है। इसमें जलजीरा, स्नेक्स, पानी का बोतल और जरूरी दवाइयां है।

श्री राजन ने बताया है कि मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाताओं को गर्मी में परेशान न होना पड़े, इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर खास इंतजाम किए गये हैं। जिलों में गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर जलजीरा, आम का पना, छाछ, शरबत, पीने के लिए ठंडा पानी, शामियाना, बैठक व्यवस्था, दवाइयां सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं को कतार में खड़ा न होना पड़े, उनका तुरंत मतदान हो जाए, इसकी भी व्यवस्थायें की गई हैं।

सात मई को प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान होगा। इसमें भोपाल सहित, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.