ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के साथ गृह ग्राम जैत के मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला

भोपाल। मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण का मतदान। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने मतदान करने से पहले पूजा अर्चना की। अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, आज लोकसभा चुनाव के मतदान से पूर्व गृह ग्राम जैत स्थित निवास पर पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। लोकतंत्र का यह महापर्व आप सभी के मतदान से सफल होने वाला है। पूजा अर्चना के बाद शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला।

उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील भी की है। मध्य प्रदेश में जिन नौ सीटों पर मतदान हो रहा है उसमें विदिशा, राजगढ़, गुना, मुरैना, सागर, ग्वालियर, भिंड, भोपाल और बैतूल शामिल है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के साथ गृह ग्राम जैत के मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.