ब्रेकिंग
एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे

तीरे चरण का मतदान 7 जुन को, 93 सीटो पर मतदान होना है, मध्यप्रदेश के विदिशा में शिवराज सिंह चौहान, गुना शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ में दिग्विजय सिंह के लिए तीसरे चरण में वोट डाले जाएंगे

नई दिल्ली । तीसरे चरण के तहत देश के 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। कुल 1331 प्रत्याशी मैदान में हैं।

तीसरे चरण में गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर सबसे अधिक 658 और महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर 519 नामांकन पत्र दाखिए किए गए हैं।

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 77 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

तीसरे चरण में असम की 4 सीट, बिहार की 5 सीट, छत्तीसगढ़ की 7 सीट, मध्य प्रदेश की 9 सीट, महाराष्ट्र की 11 सीट, दादर-नगर हवेली और दमन-दीव में एक-एक सीट, गोवा की 2 सीटे, कर्नाटक की 14 सीट, जम्मू-कश्मीर की एक सीट, पश्चिम बंगाल की 4 सीट, गुजरात की 25 और उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर वोटिंग होनी है।

मतदान केंद्रों पर छाया के लिए टेंट की व्यवस्था होगी। ठंडा पानी भी उपलब्ध होगा। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर का इंतजाम होगा। एनसीसी, एनएसएस और स्काउट के स्वयंसेवक भी मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। पैरामेडिकल स्टाफ और मेडिकल किट की व्यवस्था भी रहेगी। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी। क्रेच की व्यवस्था भी रहेगी।

मध्यप्रदेश के विदिशा में शिवराज सिंह चौहान, गुना शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ में दिग्विजय सिंह के लिए भी तीसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़ की कोरबा और रायपुर जैसी हाई प्रोफाइल सीटों पर सात मई को वोटिंग होगी, जहां से सरोज पांडे और बृजमोहन अग्रवाल चुनाव लड़ रहे हैं।

यूपी में मुलायम परिवार के अक्षय यादव, डिंपल यादव, आदित्य यादव के भाग्य का फैसला भी गुरुवार को होगा। आगरा में एस पी सिंह बघेल और एटा में राजवीर सिंह की सीटों पर थर्ड फेज में मतदान होगा।

कर्नाटक की 14 लोकसभा सीटों पर भी मंगलवार को मतदान होना है। 7 मई को महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे। बारामती सीट पर वोटिंग होगी, जहां सुनेत्रा पवार और सुप्रिया सुले के बीच कड़ा मुकाबला है। महाराष्ट्र में नारायण राणे और अनंत गीते की सीटों पर वोटिंग होगी।

गुजरात की 25 सीटों पर भी तीसरे चरण में मतदान होगा। गुजरात की गांधीनगर सीट से अमित शाह भाजपा के उम्मीदवार हैं। गुजरात की सभी सीटों पर वोटिंग तीसरे चरण में गुजरात की सभी 25 सीटों पर चुनाव होगा। यहां की सूरत सीट पर भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.