ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी के संकेत, अप्रैल-मई में हो सकते हैं चुनाव, कार्यकाल समाप्... किसान हितैषी अफीम नीति 2026-27 जारी होने पर सांसद सुधीर गुप्ता ने किसानों को दी बधाई / पात्र किसानों... मंदसौर जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 43 कर्मचारियों के संलग्नीकरण आदेश निरस्त मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में अशोभनीय हरकतें करने के माम... मंदसौर जिले मेंअवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार मामलों में प्रकरण दर्ज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं...

श्री पशुपतिनाथ पोरवाल कपल सोशल्य गु्रप का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, जांगड़ा पोरवाल समाज मंदसौर के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता बतौर मुख्य अतिथी रहे

मंदसौर। मध्यप्रदेश, श्री पशुपतिनाथ पोरवाल कपल सोशल्य ग्रुप मंदसौर की नवमनोनीत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह श्री पोरवाल छात्रावास पर सम्पन्न हुवा। इस अवसर पर अतिथि के रूप मे जागंड़ा पोरवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता व प्रेमकुमार रत्नावत उपस्थित रहे,अतिथियों व नीवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्रीमती सीमा सुरेश धनोतिया, सचिव श्रीमती रचना पंकज पोरवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती सोनू अनिल चौधरी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, सरस्वती वंदना श्रीमती अर्चना घाटिया ने प्रस्तुत की, स्वागत भाषण अध्यक्ष सुरेश धनोतिया ने दिया व इस कार्यकाल मे हुई गतिविधियों व आयोजनों का प्रगति प्रतिवेदन सचिव पंकज पोरवाल ने प्रस्तुत किया।

समाज के पुर्व अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने अपने उद्बोधन मे नविन कार्यकारिणी भावी कार्यकाल की बधाई देते हुवे कहा की सोशल्य ग्रुप के माध्यम से निरंतर सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के अतिरिक्त परमार्थ व लोकोपयोगी कार्य प्रशंसनीय है, प्रेम रत्नावत ने भी इस अवसर पर उद्बोधन दिया ।

नविन कार्यकारिणी के लिए मनोनीत अध्यक्ष श्रीमती नीतू संजय मेहता, सचिव श्रीमती मंजू महेंद्र मुजावदिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कैलाश गुप्ता, संरक्षक श्रीमती रानी प्रवीण गुप्ता,श्रीमती तिलोत्तमा राजमल सेठिया, श्रीमती विमला सुरेंद्र फरक्या, श्रीमती मधु किशोर रत्नावत,उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला महेश मंडवारिया, श्रीमती रेखा प्रेमकुमार रत्नावत, श्रीमती सुमित्रा जगदीश चौधरी,सहसचिव श्रीमती हंसा राघवेंद्र डबकरा, श्रीमती अर्चना प्रदीप घाटिया, श्रीमती रमा अनिल चौधरी,मीडिया प्रभारी श्रीमती ललिता मुकेश गुप्ता,श्रीमती शालिनी मांगीलाल सेठिया ने शपथ ली!नविन कार्यकारिणी व अतिथियों का स्वागत निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सीमा सुरेश धनोतिया, सचिव श्रीमती रचना पंकज पोरवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती सोनू अनिल चौधरी, श्रीमती प्रीति जगदीश घाटिया, श्रीमती शालिनी मांगीलाल सेठिया, गोविंद मुजावदिया, प्रदीप घाटिया ने किया।

शपथ के बाद अपने अध्यकश्रीय उद्बोधन मे संजय मेहता ने आगामी कार्यकाल के आयोजनों की जानकारी देते हुवे ग्रुप के सभी सदस्यों से सामूहिक सहयोग की अपील की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.