कंबल बेचकर रात को आया युवक, सुबह दो बच्चो पिता तीनों के शव पेड़ पर लटके मिले, हत्या या आत्महत्या.,? पुलिस जांच मे जुटी
मन्दसौर। जिले के शामगढ थाना क्षेत्र के रुंडी गांव में सोमवार सुबह एक पेड़ पर पिता और दो बच्चो के शव लटके मिले। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को दी। मौके पर एएसपी, एसडीओपी और निरीक्षक राकेश चौधरी पहुंचे। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मामले में गांव के सात लोगों की प्रताड़ना का आरोप है। पिता और दो आत्महत्या करने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिली है। यह तीनों ही लाश एक पेड़ से लटकी हुई मिली है। सुबह जैसे ही लोगों ने देखा तो पूरे गांव सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जुटी है।
सोमवार को रुंडी गांव में पेड़ से तीन लोगों का शव लटके मिले। सूचना पर गरोठ एडिशनल एसपी, सीतामऊ एसडीओपी, शामगढ़ थाना टीआई सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मुआयना कर तीनों के शवों को पेड़ से नीचे उतारा गया।
सुसाइड नोट मिला-घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें गांव के ही राजू बंजारा, कालू बंजारा और गीता बाई सहित उनके परिवार पर आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि तीन महिने पहले इन लोगों ने मेरी पत्नी नेनी के साथ मारपीट की थी और उसके कपड़े भी फाड़ दिए थे। इसकी शिकायत पुलिस को की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद से राजू बंजारा मुझे बार-बार धमकी देता था और कहता था कि मेरे पास बहुत पैसे हैं, मैं पुलिस को खरीद सकता हूं।
ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रकाश व उसके बच्चों की आत्महत्या की सूचना मिलते ही प्रकाश के परिजन और ग्रामीण एकत्रित हो गए और विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीण पुलिस को तीनों मृतकों के शव नहीं ले जाने दे रहे है। ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
कंबल बेचता था प्रकाश-इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक प्रकाश बंजारा शामगढ़ थाना अंर्तगत चंदवासा चौकी के ग्राम रुंडी निवासी था। जो घूमकर कंबल बेचता है। वह भारत के राज्यों सहित महाराष्ट्र में जाते रहते थे। रविवार रात को भी वह कंबल बेचकर आया था और सोमवार को आत्महत्या कर ली।