ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों के कल्‍याण का संकल्‍प लिया है- श्री मारू, मनासा में विकसित भारत संकल्‍प यात्रा में हितग्राहियों को लाभ पत्र वितरित

नीमच। मध्यप्रदेश, नीमच जिला के मनासा विधानसभा क्षेत्र मे विकसित भारत संकल्‍प यात्र का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी ने महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों के कल्‍याण का संकल्‍प लिया है। इसी उद्देश्‍य को ध्‍यान में रखकर विकसित भारत संकल्‍प यात्रा आयोजित की जा रही है। यह बात मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू ने मंगलवार को मनासा नगर में आयोजित विकसित भारत संकल्‍प यात्रा को मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।

इस मौके पर विधायक अनिरूद्ध मारू, नगर परिषद अध्‍यक्ष श्रीमती सीमा अजय तिवारी, अन्‍य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, एसडीएम पवन बारिया व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

विधायक श्री मारू ने उपस्थितजनों से संवाद करते हुए कहा कि केंद्र व राज्‍य सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित रहे, हितग्राहियों को यात्रा के दौरान लाभांवित किया जा रहा है। विधायक श्री मारू ने लाडली लक्ष्‍मी योजना एवं स्‍व सहायता समूह, को एनआरएलएम योजना के तहत तथा विभिन्‍न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत लाभ पत्र भी वितरित किए। विधायक श्री मारू ने उपस्थितजनों को विकसित भारत के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्‍ठ योगदान देने की शपथ भी दिलाई। प्रारंभ में सीएमओ मनासा एवं पार्षदगणों ने अतिथियों का पुष्‍पहारों से स्‍वागत किया। छात्राओं ने सरस्‍वती वंदना एवं सांस्‍कृति कार्यक्रम प्रस्‍तुत किए।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्‍य नागरिक, पत्रकारगण, विभिन्‍न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बडी संख्‍या में विभिन्‍न वार्डवासी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.