ब्रेकिंग
एमपी पंचायत चुनाव 2027ः अप्रैल-मई में हो सकते हैं चुनाव, ग्रामसभा के अधिकारों और टैक्स व्यवस्था में ... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार थाना क्षेत्रों में शराब जब्त गुप्ता कचौरी दुकान के सेठ सहित तीन पर कोतवाली मंदसौर मे मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे... करवा चौथ 2026- 29 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान, कई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई मंदसौर में दीनदयाल रसोई में निर्धारित 5 रुपये के बजाय भोजन के लिए 10 रुपये वसूले जाने पर अधिकारियों ... मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, महिला को 3 साल की सजा /  न्यायालय ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाय... अफीम नीति किसानों के लिए ‘ऊंट के मुंह में जीराः तरुण बाहेती / 12 हजार मीट्रिक टन सीपीएस डोडा गोदामो... छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचीं स्मृति ईरानी, भाजपा संगठन की लेंगी समीक्षा बैठक देवास के चंदाना-विंजाना में मौतों का मामलाः उज्जैन संभाग आयुक्त ने गठित की पांच सदस्यीय जांच समिति

मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान, कई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई

मंदसौर। मंदसौर जिले में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में देशी शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।

 

मंदसौर में 18 क्वार्टर अवैध शराब जब्त, 18 वर्षीय युवक के खिलाफ कार्रवाई

मंदसौर। शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलावाखेड़ी रोड स्थित हर्ष ईको सिटी कॉलोनी क्षेत्र से एक युवक के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6 से 6-20 बजे के बीच कार्रवाई की गई। इस दौरान आदित्य पिता मनोज सोलंकी, उम्र 18 वर्ष, निवासी डोसी बिल्डिंग के पीछे, अभिनंदन नगर, मंदसौर के कब्जे से 12 क्वार्टर देशी मसाला शराब और 6 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद की गई। कार्रवाई शहर कोतवाली मंदसौर के प्रधान आरक्षक भगवानदास द्वारा की गई। पुलिस ने कुल 18 क्वार्टर शराब जब्त कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस रिकॉर्ड में प्रकरण क्रमांक 647/24 दर्ज होने का उल्लेख है।

 

 

मंदसौर में नेहरू बस स्टैंड के पास 16 क्वार्टर अवैध शराब जब्त, रतलाम का युवक आरोपी

मंदसौर। शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नेहरू बस स्टैंड के पास पुरानी कलाली के समीप से 16 क्वार्टर देशी शराब जब्त की। पुलिस ने मामले में रतलाम जिले के एक युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11-30 से 11-50 बजे के बीच कार्रवाई की गई। इस दौरान सिरपाल सिंह पिता राजेंद्र सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बगुनिया, थाना आलोट, जिला रतलाम के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी शराब जब्त की गई। कार्रवाई शहर कोतवाली मंदसौर की ओर से साइनिंग कल्याण सिंह द्वारा की गई। पुलिस रिकॉर्ड में प्रकरण क्रमांक 648/25 दर्ज होने का उल्लेख है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कार्रवाई जारी है।

मंदसौर में नक्षत्र गार्डन के पास अवैध शराब जब्त, 30 वर्षीय युवक पर प्रकरण दर्ज

मंदसौर। वायडीनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नक्षत्र गार्डन के पास एक युवक को पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12-25 बजे नक्षत्र गार्डन के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान राजाराम पिता मोहनलाल माली, उम्र 30 वर्ष, निवासी गांधी नगर, मंदसौर को अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद की गई। कार्रवाई वायडीनगर थाना पुलिस के प्रधान आरक्षक दीपक सांखला (नंबर 398) द्वारा की गई। मामले में प्रकरण क्रमांक 445/2026 दर्ज होने का उल्लेख है। पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

 

 

मंदसौर में डी-मार्ट के सामने अवैध शराब ले जाते जीरन का युवक पकड़ा, 21 क्वार्टर जब्त

मंदसौर। वायडीनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डी-मार्ट के सामने मुख्य सड़क पर एक युवक को पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से 21 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे डी-मार्ट के सामने मुख्य सड़क, मंदसौर पर कार्रवाई की गई। इस दौरान विकास पिता मोहनलाल भाटी, निवासी ग्राम हरवार, थाना जीरन, जिला नीमच को अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से कुल 21 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद की गई। कार्रवाई वायडीनगर थाना पुलिस के प्रधान आरक्षक कमल थावरिया (नंबर 648) द्वारा की गई। पुलिस रिकॉर्ड में प्रकरण क्रमांक 446/2026 दर्ज होने का उल्लेख है। पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

मंदसौर में काबरा पेट्रोल पंप के सामने अवैध शराब ले जाते युवक को पकड़ा, 21 क्वार्टर जब्त

मंदसौर। वायडीनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंडस्ट्रीज एरिया स्थित काबरा पेट्रोल पंप के सामने से एक युवक को पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से 21 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1-20 बजे काबरा पेट्रोल पंप के सामने, इंडस्ट्रीज एरिया मंदसौर में कार्रवाई की गई। इस दौरान नीलेश नाथ पिता कालूनाथ, निवासी दत्त मंदिर रोड, बालागंज, मंदसौर को अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से कुल 21 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद की गई। कार्रवाई वायडीनगर थाना पुलिस के प्रधान आरक्षक राजेश खराड़ी (नंबर 937) द्वारा की गई। पुलिस रिकॉर्ड में प्रकरण क्रमांक 447/2026 दर्ज होने का उल्लेख है। पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

 

अफजलपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब की 40 पेटियां जब्त

नई आबादी क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन करते दो आरोपी पकड़े गए, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नई आबादी क्षेत्र से शराब की 40 पेटियां जब्त की हैं। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4-40 से 5-30 बजे के बीच अफजलपुर की नई आबादी में कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने बबलू सिंह राठौर पिता हड़मत सिंह राठौर, उम्र 26 वर्ष, निवासी आख्या रोड, साखतली, थाना सीतामऊ तथा अजानू पिता गोकुल चांदले, जाति गुर्जर, निवासी अफजलपुर को अवैध शराब के परिवहन के मामले में पकड़ा। कार्रवाई के दौरान 25 पेटियां देशी मसाला शराब और 15 पेटियां देशी प्लेन शराब जब्त की गईं। इस प्रकार कुल 40 पेटियां शराब जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह द्वारा की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.