नीमच। मध्यप्रदेशा, नीमच मे सुश्री संध्या मरावी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नीमच द्वारा तेंदुए का शिकार करने वाले 02 आरोपीगण (1) छितर पिता देवीलाल भील, उम्र-50 वर्ष एवं (2) मदन पिता जोधा भील, उम्र-48 वर्ष, दोनों निवासी-ग्राम हाथीपुरा, तहसील सिंगौली, जिला नीमच का जमानत आवेदन निरस्त किया गया। एडीपीओं रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 21 जुलाई 2023 को वन विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही मानसुन गश्त के दौरान ग्राम डाबी स्थित नार्सिंग माता मंदिर के पास बने कुए पर तेंदुए की लाश मिली, जिस पर से वन विभाग द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया। वन परिक्षैत्र अधिकारी रतनगढ़ पी. एल. गहलोत द्वारा संकटग्रस्त प्रजाति के प्राणी तेंदुए के शिकार के संबंध में सुक्ष्मतापूर्ण विवेचना करते हुए डॉग स्क्वाड की सहायता से दोनों आरोपीगण का पता लगाकर उनको गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से शिकार किये जाने वाले फंदे व अन्य औजारों को जप्त कर न्यायालय में आरोपीगण को पेश किया, जहां से उन्हे दिनांक 7 अगस्त, 2023 तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। न्यायिक अभिरक्षा में रहते हुए दोनों आरोपीगण द्वारा जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर अभियोजन की ओर से रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा जमानत आवेदन का घोर विरोध किया गया एवं आरोपीगण को जमानत न दिये जाने संबंध में वन परिक्षैत्र अधिकारी रतनगढ़ पी. एल. गहलोत का प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपीगण द्वारा प्रस्तुत जमानत आवेदन को खारिज किया गया।
ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त
रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप...
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग...
मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज
मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा
एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,...
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की...
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...