ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान, कई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई मंदसौर में दीनदयाल रसोई में निर्धारित 5 रुपये के बजाय भोजन के लिए 10 रुपये वसूले जाने पर अधिकारियों ... मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, महिला को 3 साल की सजा /  न्यायालय ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाय... अफीम नीति किसानों के लिए ‘ऊंट के मुंह में जीराः तरुण बाहेती / 12 हजार मीट्रिक टन सीपीएस डोडा गोदामो... छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचीं स्मृति ईरानी, भाजपा संगठन की लेंगी समीक्षा बैठक देवास के चंदाना-विंजाना में मौतों का मामलाः उज्जैन संभाग आयुक्त ने गठित की पांच सदस्यीय जांच समिति मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी के संकेत, अप्रैल-मई में हो सकते हैं चुनाव, कार्यकाल समाप्... किसान हितैषी अफीम नीति 2026-27 जारी होने पर सांसद सुधीर गुप्ता ने किसानों को दी बधाई / पात्र किसानों... मंदसौर जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 43 कर्मचारियों के संलग्नीकरण आदेश निरस्त मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में अशोभनीय हरकतें करने के माम...

मंदसौर पुलिस yd nagar thana द्वारा चौकिंग के दौरान एक किलो अवैध अफीम के साथ आरोपी भी गिरफ्तार

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा अपराध एवं अपराधियो तथा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियो पर नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही किये जाने संबंधी निर्देशो पर कार्यवाही करते एवं अति. पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा जितेन्द्र पाठक थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व मे उनि. धर्मेश यादव, सउनि. मोहन सिंगार द्वारा 01.06.23 को हमराह फोर्स के साथ गुराडिया बालाजी मंदिर के पास आम रोड पर वाहन चौकिंग के दौरान नीमच तरफ से आई मोटर सायकल के चालक द्वारा पुलिस चौकिंग देखकर तेजी से निकलने का प्रयास किया, जिसे मौके पर पुलिस द्वारा तत्परता से बेरिकेड लगाकर बमुश्किल रोका। मोटर सायकल चालक की गतिविधि शंकास्पद होने से तलाशी के दौरान शर्ट के अंदर शरीर पर छुपाकर रखी थैली से 01 किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद कर जप्त की गई। मौके पर गिरफ्तार आरोपी तेजपालसिंह पिता किशोरसिंह चंद्रावत उम्र 21 साल नि. ग्राम बडी आंतरी थाना मनासा जिला नीमच से मादक पदार्थ अफीम के स्त्रोतों के संबंध में पूछने पर रोहित पिता देवीलाल मालवीय नि. ग्राम कंजार्डा थाना मनासा जिला नीमच से लाना बताया गया वापसी पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया एवं आरोपी रोहित पिता देवीलाल व्यास नि. ग्राम कंजार्डा को भी गिरफ्तार कर दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
सराहनीय कार्य- निरीक्षक जितेन्द्र पाठक, उनि. धर्मेश यादव, सउनि. मोहन सिंगार, प्रआर. 681 दिग्पाल सिंह, प्रआर. 91 संजय सिंह, प्र.आर. 459 चन्द्रप्रकाश परमार, आर. 360 पुष्कर धनगर, आर. 90 मनोज पंड्या, आर. 696 सुभाष प्रसाद, आर. 507 राहुल पाटीदार, आर. 933 मनीष शर्मा आर. 586 राकेश मईडा, आर. 442 नरेन्द्र जोशी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.