नीमच। समीपस्थ गांव धनेरियाकला की विभिन्न समस्याओं को लेकर जनपद प्रतिनिधि ने कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्टर ने तीन प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए जनपद सीईओ तथा पीएचई अधिकारी को मौके पर ही निर्देशित किया।
जनपद सदस्य प्रतिनिधि हरीश अहीर ने बताया कि ग्राम पंचायत धनेरियाकलां की तीन प्रमुख समस्याओं के बारे में मंगलवार को कलेक्टर दिनेश जैन से मुलाकात कर अवगत कराया। जिस पर उन्हें तत्काल जिला पंचायत सीईओ पालनपुरे व पीएचई अधिकारी को तीनों समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। लंबे समय से ग्रामवासी पानी की समस्या से जूझ रहे है। इसके अलावा पंचायत अंतर्गत आने वाले करीब 10 ऐसे कुए है, जो ऊपर से खुले है। जिसकी वजह से गंभीर दुर्घटना संभावित है। इसके अलावा गांव में ऐसी कई पुरानी व जर्जर शासकीय इमारत है। जिनसे दुर्घटना संभावित है। इसी तरह गांव की अन्य समस्याओं पर कलेक्टर से चर्चा की।
ये है समस्या-
* मंगलवार को जनपद प्रतिनिधि हरीश अहीर ने तीन समस्याओं के पत्र कलेक्टर दिनेश जैन को सौंपे। पहले पत्र में ग्राम धनेरियाकलां अंतर्गत आने वाले ग्राम सेवक भवन तथा पंचायत के सामने स्थित पुराने स्कूल भवन काफी समय से जर्जर है। जिसे ध्वस्त करने की अनुमति कलेक्टर से मांगी।
* दूसरे पत्र में ग्राम पंचायत धनेरियाकला अंतर्गत आने वाले 10 कुओं व बावड़ियों को ढकने का पत्र सौंपा। पत्र में उल्लेख किया कि गांव में करीब 10 कुए व बावड़ी है, जो ऊपर से खुली है। जिससे दुर्घटना होने की आशंका है। उन्हें ढकने का आग्रह कलेक्टर से किया।
* तीसरे पत्र के माध्यम से कलेक्टर को अवगत करवाया कि गांव तथा गांव से जुड़ी विभिन्न कॉलोनियों में ग्रीष्म काल होने से पेयजल संकट उत्पन्न होने लगा है। वर्तमान में 3 किलोमीटर दूर तेलनखेड़ी से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। फिर भी ग्राम तथा कॉलोनी वासियों के पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही। इसलिए पत्र के माध्यम से नलकूप खनन की स्वीकृति देने की मांग की है, ताकि पेयजल व्यवस्था सुचारु रुप से चलाई जा
सके।
इनका कहना-
जनसुनवाई के दौरान ग्राम धनेरियाकलां की तीन अलग-अलग समस्या मेरे समक्ष आई थी। उसी समय नीमच जिला जनपद पंचायत सीईओ तथा पीएचई विभाग के अधिकारी की ओर समस्या प्रेषित कर उन्हें निराकरण के निर्देश दिए है। कुछ अन्य समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा।
दिनेश जैन, कलेक्टर, नीमच।
ब्रेकिंग
करवा चौथ 2026- 29 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान, कई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई
मंदसौर में दीनदयाल रसोई में निर्धारित 5 रुपये के बजाय भोजन के लिए 10 रुपये वसूले जाने पर अधिकारियों ...
मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, महिला को 3 साल की सजा / न्यायालय ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाय...
अफीम नीति किसानों के लिए ‘ऊंट के मुंह में जीराः तरुण बाहेती / 12 हजार मीट्रिक टन सीपीएस डोडा गोदामो...
छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचीं स्मृति ईरानी, भाजपा संगठन की लेंगी समीक्षा बैठक
देवास के चंदाना-विंजाना में मौतों का मामलाः उज्जैन संभाग आयुक्त ने गठित की पांच सदस्यीय जांच समिति
मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी के संकेत, अप्रैल-मई में हो सकते हैं चुनाव, कार्यकाल समाप्...
किसान हितैषी अफीम नीति 2026-27 जारी होने पर सांसद सुधीर गुप्ता ने किसानों को दी बधाई / पात्र किसानों...
मंदसौर जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 43 कर्मचारियों के संलग्नीकरण आदेश निरस्त