नीमच। समीपस्थ गांव धनेरियाकला की विभिन्न समस्याओं को लेकर जनपद प्रतिनिधि ने कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्टर ने तीन प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए जनपद सीईओ तथा पीएचई अधिकारी को मौके पर ही निर्देशित किया।
जनपद सदस्य प्रतिनिधि हरीश अहीर ने बताया कि ग्राम पंचायत धनेरियाकलां की तीन प्रमुख समस्याओं के बारे में मंगलवार को कलेक्टर दिनेश जैन से मुलाकात कर अवगत कराया। जिस पर उन्हें तत्काल जिला पंचायत सीईओ पालनपुरे व पीएचई अधिकारी को तीनों समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। लंबे समय से ग्रामवासी पानी की समस्या से जूझ रहे है। इसके अलावा पंचायत अंतर्गत आने वाले करीब 10 ऐसे कुए है, जो ऊपर से खुले है। जिसकी वजह से गंभीर दुर्घटना संभावित है। इसके अलावा गांव में ऐसी कई पुरानी व जर्जर शासकीय इमारत है। जिनसे दुर्घटना संभावित है। इसी तरह गांव की अन्य समस्याओं पर कलेक्टर से चर्चा की।
ये है समस्या-
* मंगलवार को जनपद प्रतिनिधि हरीश अहीर ने तीन समस्याओं के पत्र कलेक्टर दिनेश जैन को सौंपे। पहले पत्र में ग्राम धनेरियाकलां अंतर्गत आने वाले ग्राम सेवक भवन तथा पंचायत के सामने स्थित पुराने स्कूल भवन काफी समय से जर्जर है। जिसे ध्वस्त करने की अनुमति कलेक्टर से मांगी।
* दूसरे पत्र में ग्राम पंचायत धनेरियाकला अंतर्गत आने वाले 10 कुओं व बावड़ियों को ढकने का पत्र सौंपा। पत्र में उल्लेख किया कि गांव में करीब 10 कुए व बावड़ी है, जो ऊपर से खुली है। जिससे दुर्घटना होने की आशंका है। उन्हें ढकने का आग्रह कलेक्टर से किया।
* तीसरे पत्र के माध्यम से कलेक्टर को अवगत करवाया कि गांव तथा गांव से जुड़ी विभिन्न कॉलोनियों में ग्रीष्म काल होने से पेयजल संकट उत्पन्न होने लगा है। वर्तमान में 3 किलोमीटर दूर तेलनखेड़ी से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। फिर भी ग्राम तथा कॉलोनी वासियों के पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही। इसलिए पत्र के माध्यम से नलकूप खनन की स्वीकृति देने की मांग की है, ताकि पेयजल व्यवस्था सुचारु रुप से चलाई जा
सके।
इनका कहना-
जनसुनवाई के दौरान ग्राम धनेरियाकलां की तीन अलग-अलग समस्या मेरे समक्ष आई थी। उसी समय नीमच जिला जनपद पंचायत सीईओ तथा पीएचई विभाग के अधिकारी की ओर समस्या प्रेषित कर उन्हें निराकरण के निर्देश दिए है। कुछ अन्य समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा।
दिनेश जैन, कलेक्टर, नीमच।
ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी
मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार...
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल
गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी
शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क...
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस...
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व...
पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न...
अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला