मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन मे जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतामऊ और भानपुरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब जब्त की है।
सीतामऊः पुलिस ने 18 सितंबर 2026 को राधाबावड़ी मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए ग्राम सुयाखेड़ा निवासी भारत पिता शिवराम गुर्जर, उम्र 35 वर्ष, को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई सउनि दिनेश राणा के नेतृत्व में की गई।
भानपुराः थाना पुलिस ने 18 सितंबर 2026 की रात राजदरबार ढाबे के सामने गरोठ-भानपुरा रोड पर कार्रवाई करते हुए ग्राम ढाबला मनोहर निवासी दशरथ सिंह पिता उमराव सिंह सोंधिया, उम्र 23 वर्ष, को पकड़ा। उसके कब्जे से 24 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई सउनि प्रेमदास अटोडिया के नेतृत्व में की गई। मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में नशामुक्ति अभियान के तहत जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीतामऊ और भानपुरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब जब्त की और आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए।