ब्रेकिंग
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में शराब जब्त जीवन सार्थक बनाने के लिए गुरुनानक जी के जीवन चरित्र को अपनाना आवश्यक : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, राज्... मंदसौर पुलिस द्वारा अवैध शराब पकर्ड़ी, दो अलग-अलग मामलों में 33 क्वार्टर देशी शराब जब्त इंदौर के दीक्षित अपने परिवार के साथ 14 लाख 38 हजार की धोखाधड़ी, लोकेशन के आधर पर गिरफ्तार आरोपी महिला... गौमुख घाट पर मां नर्मदा सेवा परिक्रमा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दादा गुरु के सानिध्य ... भोपाल में जर्जर मकानों पर प्रशासन की कार्रवाई, आवंटियों को मिलेगा मकान के बदले मकान और 20 प्रतिशत अत... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित ह... श्री पशुपतिनाथ मंदिर के पाटोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे श्रद्धालु, मंदिर सभागृह में कथ... 36 घंटे में कुख्यात नकबजन गिरफ्तार, चोरी का शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद / मंदसौर जिले के अफजलपुर पुलिस...

राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, पुर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया का तंज, सोशल मीडिया पर कांग्रेस काययययर्यर्कता व राहुल समर्थकों ने दिया जवाब

भोपाल/मंदसौर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। श्री सिसोदिया ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ छात्रों की आवाज नहीं, बल्कि कांग्रेस की ओर से किया जा रहा राजनीतिक प्रचार है।

श्री सिसोदिया ने कहा कि एक ओर कांग्रेस इस कार्यक्रम से अपना कोई संबंध नहीं होने की बात कह रही है, वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम का प्रचार भी किया जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी के जंतर-मंतर सहित विभिन्न स्थानों पर दिए गए बयानों का उल्लेख करते हुए कार्यक्रम को कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधि बताया। साथ ही दावा किया कि इंदौर में कांग्रेस का कोई प्रभाव नहीं है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सिसोदिया के एक मीडिया बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं दीं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। सिसोदिया ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ छात्रों की आवाज नहीं, बल्कि कांग्रेस की ओर से किया जा रहा राजनीतिक प्रचार है।

सिसोदिया ने कहा कि एक ओर कांग्रेस इस कार्यक्रम से अपना कोई संबंध नहीं होने की बात कह रही है, वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम का प्रचार भी किया जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी के जंतर-मंतर सहित विभिन्न स्थानों पर दिए गए बयानों का उल्लेख करते हुए कार्यक्रम को कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधि बताया। साथ ही दावा किया कि इंदौर में कांग्रेस का कोई प्रभाव नहीं है।

सिसोदिया के बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं दीं। विधायक प्रतिनिधि विश्वास दुबे ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए सिसोदिया के बयान पर सवाल उठाया। राकेश सेन सम्राट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है और भाजपा राहुल गांधी से डर रही है।

रघुवीर अंजना ने भाजपा की कार्यशैली पर टिप्पणी की, जबकि अजय जोशी ने सवाल किया कि यदि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का कोई प्रभाव नहीं है तो राहुल गांधी के इंदौर आने को लेकर भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया क्यों दी जा रही है।

संजय बारोट ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं अरबाज मंसूरी ने सिसोदिया से सवाल करते हुए कहा कि जब लॉ कॉलेज के बाहर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे, तब उन्हें छात्रों की बात सुनने पहुंचना चाहिए था।

अन्य प्रतिक्रियाओं में अनोखीलाल ने मंदसौर गोलीकांड का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि घटना किस सरकार के कार्यकाल में हुई थी। ईश्वरसिंह वर्मा ने युवाओं के मार्गदर्शन और नेतृत्व को लेकर टिप्पणी की।

कुछ सोशल मीडिया प्रतिक्रियाओं में सिसोदिया से उनके कार्यकाल के दौरान विधायक एवं सांसद निधि के खर्च का विवरण सार्वजनिक करने की मांग भी की गई। वहीं एक टिप्पणी में राहुल गांधी को युवा पीढ़ी का नेता बताते हुए सिसोदिया के बयान पर सवाल उठाया गया।
सोशल मीडिया पर सामने आई प्रतिक्रियाओं में राहुल गांधी के समर्थन के साथ-साथ सिसोदिया के बयान और स्थानीय राजनीतिक मुद्दों को लेकर सवाल भी उठाए गए। ये प्रतिक्रियाएं व्यक्तिगत सोशल मीडिया टिप्पणियां हैं, इन्हें कांग्रेस का आधिकारिक बयान नहीं माना जा सकता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.