ब्रेकिंग
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में शराब जब्त जीवन सार्थक बनाने के लिए गुरुनानक जी के जीवन चरित्र को अपनाना आवश्यक : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, राज्... मंदसौर पुलिस द्वारा अवैध शराब पकर्ड़ी, दो अलग-अलग मामलों में 33 क्वार्टर देशी शराब जब्त इंदौर के दीक्षित अपने परिवार के साथ 14 लाख 38 हजार की धोखाधड़ी, लोकेशन के आधर पर गिरफ्तार आरोपी महिला... गौमुख घाट पर मां नर्मदा सेवा परिक्रमा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दादा गुरु के सानिध्य ... भोपाल में जर्जर मकानों पर प्रशासन की कार्रवाई, आवंटियों को मिलेगा मकान के बदले मकान और 20 प्रतिशत अत... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित ह... श्री पशुपतिनाथ मंदिर के पाटोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे श्रद्धालु, मंदिर सभागृह में कथ... 36 घंटे में कुख्यात नकबजन गिरफ्तार, चोरी का शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद / मंदसौर जिले के अफजलपुर पुलिस...

रेडक्रॉस की व्यवस्थाओं पर सवाल, दान राशि और वृद्धाश्रम को लेकर शिकायतें

Madhya pardesh/ मंदसौर। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा मंदसौर में संचालित विभिन्न प्रकल्पों की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दान राशि के उपयोग और वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं को लेकर सामने आई शिकायतों एवं आरोपों के बीच संस्था की कार्यप्रणाली की जांच की मांग भी उठने लगी है। यहां उल्लेखनीय है कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा मंदसौर वर्ष 1982 से कार्यरत है। संस्था का मुख्य उद्देश्य पीड़ित मानवता की सेवा तथा निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध कराना है। वर्तमान में संस्था द्वारा वृद्धाश्रम (वात्सल्य धाम), फिजियोथैरेपी सेंटर, एंबुलेंस सेवा, निशक्तजन छात्रावास और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र सहित विभिन्न प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में बाजार मूल्य की तुलना में कम दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं।
चेयरमैन पद और चुनाव को लेकर स्थिति अस्पष्ट
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के नियमों के अनुसार जिला शाखा के अध्यक्ष के रूप में कलेक्टर जिला मजिस्ट्रेट की भूमिका होती है, जबकि चेयरमैन का चुनाव जिला प्रबंध समिति द्वारा किया जाता है। दोनों पद अलग-अलग हैं। स्थानीय स्तर पर चेयरमैन पद के चुनाव लंबे समय से नहीं होने की चर्चा भी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रितेश चावला रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन रह चुके हैं। पूर्व चेयरमैन की प्रतिक्रिया जानने के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। नए चुनाव को लेकर फिलहाल आधिकारिक चुनाव अधिसूचना की जानकारी सामने नहीं आई है। चेयरमैन पद और चुनाव को लेकर स्थिति अस्पष्ट है।


वृद्धाश्रम में दान राशि को लेकर छात्र ने उठाए सवाल
रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में वर्ष 2024 में भोजन के लिए दी गई दान राशि को लेकर आक्या कॉलेज के छात्र नवीन कटारिया ने सवाल उठाए हैं। कटारिया के अनुसार, कॉलेज के विद्यार्थियों को वृद्धाश्रम भ्रमण के दौरान बताया गया था कि 1100 रुपए की रसीद कटवाने पर उस राशि से वृद्धजनों को भोजन कराया जाता है। कटारिया का कहना है कि उन्होंने 1100 रुपए की रसीद कटवाई थी और जिस दिन उनकी ओर से भोजन करवाया जाना था, उस दिन संबंधित कर्मचारी से फोन पर संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने दान राशि के उपयोग का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है।
स्टाफ नर्स ने गाली-गलौज और धमकी का लगाया आरोप
वहीं, वायडी नगर थाना क्षेत्र स्थित वृद्धाश्रम की स्टाफ नर्स कृष्णा बैरागी ने प्रबंधक प्रियंका राजोरा और उनके भाई धीरज राजोरा के खिलाफ गाली-गलौज एवं धमकी देने की शिकायत पुलिस से की है। थाने में दिए आवेदन में बैरागी ने बताया कि वह करीब 30 वर्षों से वृद्धाश्रम में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत हैं। उनके अनुसार, वृद्धाश्रम से संबंधित एक वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधक ने उनसे विवाद करते हुए वीडियो वायरल कराने की बात कही, जबकि उन्होंने इस संबंध में जानकारी होने से इनकार किया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान प्रबंधक के भाई ने उनके साथ गाली-गलौज कर धमकी दी। बैरागी ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर पुलिस की जांच और संबंधित पक्षों के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
रेडक्रॉस के प्रकल्पों की जांच की मांग
दान राशि के उपयोग, वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों से जुड़े आरोपों को लेकर संस्था की ओर से तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग उठ रही है। शिकायतों और आरोपों की निष्पक्ष जांच होने से वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। साथ ही, यदि जांच में कोई अनियमितता सामने आती है तो संबंधित सक्षम प्राधिकारी द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.