ब्रेकिंग
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में शराब जब्त जीवन सार्थक बनाने के लिए गुरुनानक जी के जीवन चरित्र को अपनाना आवश्यक : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, राज्... मंदसौर पुलिस द्वारा अवैध शराब पकर्ड़ी, दो अलग-अलग मामलों में 33 क्वार्टर देशी शराब जब्त इंदौर के दीक्षित अपने परिवार के साथ 14 लाख 38 हजार की धोखाधड़ी, लोकेशन के आधर पर गिरफ्तार आरोपी महिला... गौमुख घाट पर मां नर्मदा सेवा परिक्रमा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दादा गुरु के सानिध्य ... भोपाल में जर्जर मकानों पर प्रशासन की कार्रवाई, आवंटियों को मिलेगा मकान के बदले मकान और 20 प्रतिशत अत... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित ह... श्री पशुपतिनाथ मंदिर के पाटोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे श्रद्धालु, मंदिर सभागृह में कथ... 36 घंटे में कुख्यात नकबजन गिरफ्तार, चोरी का शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद / मंदसौर जिले के अफजलपुर पुलिस...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी शक्ति और सामर्थ्य का परिचय देते हुए वैश्विक पटल पर नई पहचान स्थापित की,महिला, युवा, अन्नदाता और गरीब कल्याण को केंद्र में रखते हुए अनेक जनहितकारी कार्य किए गए हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचा-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बाबा महाकाल से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी शक्ति और सामर्थ्य का परिचय देते हुए वैश्विक पटल पर नई पहचान स्थापित की है। महिला, युवा, अन्नदाता और गरीब कल्याण को केंद्र में रखते हुए अनेक जनहितकारी कार्य किए गए हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की गरिमामयी उपस्थिति में स्वामित्व योजना के अंतर्गत निरूशुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं उज्जैन सहित पूरे मध्यप्रदेश में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति स्नेह व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए मंगलकामनाएं की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा, जनकल्याण और जनभागीदारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को विशेष रूप से मनाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.