ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

मंदसौर में रंगदारी करने वाले चार आरोपियों पर मामला दर्ज, राणा निवासी अलीराजपुर के साथ मारपीट के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

Madhya Pardesh/ मंदसौर। शहर कोतवाली पुलिस ने रंगदारी मांगने, मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली मंदसौर में अपराध क्रमांक 455/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसै) की धारा 119(1), 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5) तथा अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

घटना 15 जुलाई 2026 की रात करीब 9 बजे पप्पू वासुनिया की चाय की दुकान के सामने, मनमोहन वाटिका रेवास, देवड़ा रोड, मंदसौर के क्षेत्र कि है। फरियादी मनमोहन नारायण उर्फ राणा उम्र 25 वर्ष, पिता गोपाल, निवासी छोटी उती लक्ष्मण फलिया, थाना उदयगढ़, जिला अलीराजपुर (हाल मुकाम नुतन स्टेडियम के पिछे मंदसौर) ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कथित रूप से रंगदारी करते हुए अवैध रुपयों की मांग की। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

मामले में सीटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी रवि भील निवासी अलावदाखेड़ी, लक्की निवासी मंदसौर, महेश निवासी मंदसौर एवं एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

मामले की विवेचना उप निरीक्षक (उनि) शैलेन्द्र सिंह कनेश द्वारा की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.